Central Board of Secondary Education (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। ऐसे में परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए यह जानकारी काफी अहम है।
बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
इस बार 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। साथ ही, छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा।
बोर्ड की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।
जरूरी गाइडलाइंस
- परीक्षा केंद्र पर स्टूडेंट्स अपने साथ प्रवेश पत्र ले जाना बिलकुल भी न भूलें। एडमिट कार्ड के बिना स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें। परीक्षा केंद्र पर लेट आने वाले कैंडिडेट्स को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार अपने घर से परीक्षा सेंटर के लिए समय से निकलें।
- स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर 10 बजे से पहले ही पहुंच जाएं, क्योंकि 10 बजे गेट बंद हो जाएंगे और फिर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा क्योंकि सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। इससे पहले उम्मीदवारों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान वे ध्यान से अपने प्रश्न पत्र को पढ़ें।
परीक्षा हॉल में क्या लेकर जा सकते हैं?
- सीबीएसई एडमिट कार्ड
- नीला बॉलपॉइंट पेन
- पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स
- पेंसिल, रबर और शार्पनर
- पारदर्शी पानी की बोतल
- साधारण घड़ी
परीक्षा हॉल में क्या लेकर न जा सकते हैं?
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर
- कोई भी लिखी हुई पर्ची या नोट्स
- ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
बोर्ड ने पेपर लीक और अफवाहों को लेकर भी एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है, ” सीबीएसई का अभिभवकों, छात्रों, विद्यालयों और सभी सांबांधित हितधारकों से विशेषरूप से आग्रह है कि वे सतर्क रहें और अप्रमाणित खबरों/अफवाहों या फर्जी खबरों से गुमराह न हों।”
















