आंगनवाड़ी में नौकरी करने की इच्छुक महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 22 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, तकिया रोड केदारपुर में की जाएगी। भर्ती से संबंधित जानकारी की सूची परियोजना कार्यालय और नगर पालिका निगम अंबिकापुर के नोटिस बोर्ड पर भी जारी कर दी गई है।
इस पद के लिए केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान जमा कर सकते हैं या फिर पंजीकृत डाक के माध्यम से निर्धारित तिथि तक भेज सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी पात्रता, शर्तें और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार परियोजना कार्यालय और नगर पालिका निगम अंबिकापुर के सूचना पटल पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
















