दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन के मेंटेनेंस कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।
इस काम के कारण 10 यात्री ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द की गई हैं, जबकि 18 ट्रेनों को निर्धारित अवधि में बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 03 से 22 मई तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 05 से 24 मई तक 18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 03 से 22 मई तक 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर नहीं चलेगी।
- 03 से 22 मई तक 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 03 से 22 मई तक 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी।
- 03 से 22 मई तक 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 03 से 22 मई तक 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर नहीं चलेगी।
- 03 से 22 मई तक 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 03 से 22 मई तक 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी।
- 04 से 23 मई तक 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
बदले हुए रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 और 18 मई को 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस अब जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर चलेगी।
03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 और 19 मई को 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस भी इसी बदले रूट से संचालित होगी।
बीच रास्ते में रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 02 से 22 मई तक 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- 03 से 23 मई तक 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया और दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
- 02 से 22 मई तक 12105 मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस अंजनी और गोंदिया के बीच नहीं चलेगी।
- 03 से 23 मई तक 12106 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस गोंदिया और अंजनी के बीच रद्द रहेगी।
- 03 से 22 मई तक 51707 जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- 03 से 22 मई तक 51708 गोंदिया-जबलपुर एक्सप्रेस गोंदिया और बिरसोला के बीच नहीं चलेगी।
इसी तरह कई मेमू और डेमू ट्रेनें भी 03 से 22 मई तक गोंदिया और बिरसोला के बीच रद्द रहेंगी, जिनमें तिरोड़ी और कटंगी रूट की गाड़ियां शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
















