देश में बैंक की छुट्टियां राज्य और त्योहारों के अनुसार अलग-अलग होती हैं। जरूरी नहीं कि हर जगह एक साथ बैंक बंद हों। कुछ राज्यों में बैंक खुले रहते हैं तो कहीं बंद भी रहते हैं। नेशनल छुट्टियों के अलावा कई अवकाश राज्य स्तर पर तय किए जाते हैं, जिससे लोगों में अक्सर कन्फ्यूजन बना रहता है, खासकर शनिवार को लेकर।
आज 21 फरवरी, शनिवार है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आज बैंक बंद हैं या खुले। दरअसल, भारत में बैंक की छुट्टियों का निर्धारण Reserve Bank of India (RBI) करता है, जो हर साल की शुरुआत में बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है। RBI छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटता है—नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और बैंक अकाउंट क्लोजिंग।
आज तीसरा शनिवार, बैंक रहेंगे खुले
फरवरी महीने का आज तीसरा शनिवार है। नियमों के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए आज पूरे देश में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं।
ऑनलाइन सेवाएं हर दिन चालू
सभी पब्लिक, प्राइवेट, कोऑपरेटिव और रीजनल रूरल बैंक RBI के नियमों के तहत काम करते हैं। छुट्टी के दिन भले ही बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहती हैं। ग्राहक ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आसानी से लेनदेन कर सकते हैं।
















