• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, February 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

“दिल्ली में पोस्टर से शुरू होकर तमिलनाडु-बंगाल तक पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान आधारित आतंक का नेटवर्क; 8 गिरफ्तार”

Amish Kumari by Amish Kumari
February 22, 2026
in देश
“दिल्ली में पोस्टर से शुरू होकर तमिलनाडु-बंगाल तक पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान आधारित आतंक का नेटवर्क; 8 गिरफ्तार”
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। नौ दिनों की छापेमारी में कोलकाता और तमिलनाडु से सात बांग्लादेशी समेत कुल आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 12 मोबाइल और 16 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

आतंकियों की पहचान और योजना

गिरफ्तार आतंकियों में बंगाल के मालदा के उमर फारूक और बांग्लादेशी नागरिक रबि-उल-इस्लाम, मो. लिटन, मो. मिजानुर रहमान, मो. उज्जाल, मो. जहीदुल इस्लाम, उमर और सैफायत होसेन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बांग्लादेश में बैठे लश्कर के हैंडलर शब्बीर अहमद लोन ने इन आतंकियों को देश में बड़ा हमला करने के निर्देश दिए थे।

READ ALSO

AIR INDIA ने इतने तारीख को ये फ्लाइट्स कर दी कैंसिल, लगेज पैक करने से पहले जानें अपडेट

“होली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, 3.93 लाख लाभार्थियों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि; सूची जारी”

आरोपितों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी की थी। उनके मोबाइल से इस गतिविधियों के वीडियो भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शब्बीर अहमद लोन ने इन आतंकियों का इस्तेमाल ‘ड्राई रन’ यानी परीक्षण के तौर पर किया था, ताकि माहौल खराब किया जा सके और उनकी मौजूदगी दर्ज हो।

देशविरोधी पोस्टर से खुला राज

स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि मॉड्यूल का भंडाफोड़ 7 फरवरी को दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के देशविरोधी पोस्टर से शुरू हुआ। कश्मीरी गेट बस अड्डा और मेट्रो स्टेशन के पास ये पोस्टर लगाए गए थे। सीआईएसएफ के जवानों ने इसकी सूचना मेट्रो पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने पोस्टर लगाने वाले दो आरोपितों के रूट का पता लगाया। ये आरोपी पोस्टर लगाने के बाद कोलकाता भाग गए थे। 13 फरवरी को केस को स्पेशल सेल को ट्रांसफर किया गया और टीम ने कोलकाता में उमर फारूक और रबि-उल-इस्लाम को गिरफ्तार किया।

तमिलनाडु से कोलकाता और दिल्ली तक

उमर फारूक ने पुलिस को बताया कि एक अन्य बांग्लादेशी हैंडलर सैद-उल-इस्लाम ने छह बांग्लादेशियों से संपर्क कराया। ये सभी तमिलनाडु में मौजूद थे और सैद-उल-इस्लाम के निर्देश पर कोलकाता आ रहे थे। स्पेशल सेल की टीम ने तमिलनाडु जाकर लोकल पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ लिया।

आतंकियों को अब दिल्ली लाया जा रहा है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल और सिम कार्ड की जांच भी जारी है।

Related Posts

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 26 जनवरी तक रायपुर–दिल्ली की उड़ानें रद्द; पढ़े पूरी खबर
देश

AIR INDIA ने इतने तारीख को ये फ्लाइट्स कर दी कैंसिल, लगेज पैक करने से पहले जानें अपडेट

February 22, 2026
ई-केवाईसी के अलावा अब एक और जरूरी शर्त, बिना इसके रुक सकती है अगली किस्त; जानें पूरा कैसे करें
देश

“होली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, 3.93 लाख लाभार्थियों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि; सूची जारी”

February 22, 2026
SIR अभियान के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव, 9 राज्यों में 1.70 करोड़ से ज्यादा नाम कटे; भारतीय निर्वाचन आयोग ने जारी किए आंकड़े
देश

SIR अभियान के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव, 9 राज्यों में 1.70 करोड़ से ज्यादा नाम कटे; भारतीय निर्वाचन आयोग ने जारी किए आंकड़े

February 22, 2026
नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान बड़ा आईईडी धमाका, CRPF के 2 जवान घायल; एक की हालत गंभीर, इलाके में सर्च अभियान जारी
देश

नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान बड़ा आईईडी धमाका, CRPF के 2 जवान घायल; एक की हालत गंभीर, इलाके में सर्च अभियान जारी

February 22, 2026
कड़ाके की ठंड के बीच आज से 4 दिनों तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
देश

छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश के असर, कई जगह गिर सकती है बिजली; जानें अपने शहर का मौसम

February 21, 2026
कोर्ट के फैसले से बेपरवाह ट्रंप, वैश्विक व्यापार पर फिर सख्त रुख,ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर 15 फीसदी किया
देश

कोर्ट के फैसले से बेपरवाह ट्रंप, वैश्विक व्यापार पर फिर सख्त रुख,ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर 15 फीसदी किया

February 21, 2026
Next Post
ई-केवाईसी के अलावा अब एक और जरूरी शर्त, बिना इसके रुक सकती है अगली किस्त; जानें पूरा कैसे करें

“होली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, 3.93 लाख लाभार्थियों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि; सूची जारी”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

प्लेसमेंट कैम्प 6 अगस्त को, निजी नियोजकों से मंगायी गई रिक्त पदों की जानका

प्लेसमेंट कैम्प 6 अगस्त को, निजी नियोजकों से मंगायी गई रिक्त पदों की जानका

July 30, 2025
6.3 तीव्रता के तेज भूकंप से हिली इस देश की धरती; अब तक 7 लोगों की मौत, 150 घायल..

6.3 तीव्रता के तेज भूकंप से हिली इस देश की धरती; अब तक 7 लोगों की मौत, 150 घायल..

November 3, 2025
सरकार ने जारी की पीएम किसान की 21वीं किस्त, चेक करें आपको मिले या नहीं

सरकार ने जारी की पीएम किसान की 21वीं किस्त, चेक करें आपको मिले या नहीं

September 27, 2025
सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में तगड़ा उछाल; सेंसेक्स में 480 अंकों की तेजी, निफ्टी 26,100 के पार; मेटल-आईटी शेयरों की चमक

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में तगड़ा उछाल; सेंसेक्स में 480 अंकों की तेजी, निफ्टी 26,100 के पार; मेटल-आईटी शेयरों की चमक

December 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
  • सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री साय
  • WhatsApp का बड़ा अपडेट: अब मैसेज पहले से शेड्यूल करें, तय समय पर अपने आप होगा सेंड—यूजर्स को मिलेगा नया स्मार्ट फीचर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR