• Privacy Policy
  • About Us
Monday, February 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

क्या है ‘प्रहार’? भारत की पहली एंटी टेरर नीति जारी, गृह मंत्रालय ने आतंक के नए खतरों को लेकर किया अलर्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
February 23, 2026
in देश
क्या है ‘प्रहार’? भारत की पहली एंटी टेरर नीति जारी, गृह मंत्रालय ने आतंक के नए खतरों को लेकर किया अलर्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

गृह मंत्रालय ने देश की पहली व्यापक एंटी टेरर पॉलिसी जारी की है, जिसका नाम ‘प्रहार’ (PRAHAAR) रखा गया है। इस पॉलिसी में सीमा पार आतंकवाद के साथ-साथ साइबर हमले, क्रिमिनल हैकर्स और नई तकनीकों से पैदा हो रहे खतरों का विस्तार से जिक्र किया गया है।

पॉलिसी के मुताबिक, भारत जमीन, पानी और हवा—तीनों स्तरों पर आतंकवादी चुनौतियों का सामना कर रहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि भारत आतंकवाद को किसी धर्म, जाति या राष्ट्रीयता से जोड़कर नहीं देखता।

READ ALSO

हायर पेंशन नियम फिर लागू, EPFO ने पुराने प्रावधान बहाल किए; जानें किसे मिलेगा फायदा

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 16 घायल

आतंकी नेटवर्क और नई तकनीक पर नजर

रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन अब अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए संगठित अपराधियों का सहारा ले रहे हैं। भर्ती और लॉजिस्टिक्स के लिए ये नेटवर्क तेजी से इस्तेमाल हो रहे हैं।

इसके अलावा फंडिंग और ऑपरेशन के लिए सोशल मीडिया, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप, एन्क्रिप्शन टूल, डार्क वेब और क्रिप्टो वॉलेट का इस्तेमाल बढ़ रहा है। गुमनाम (एनॉनिमस) गतिविधियों को भी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बताया गया है।

CBRNED और ड्रोन खतरे पर चिंता

पॉलिसी में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर, एक्सप्लोसिव और डिजिटल (CBRNED) मैटीरियल के गलत इस्तेमाल के खतरे को गंभीर बताया गया है।

साथ ही ड्रोन और रोबोटिक्स तकनीक का दुरुपयोग कर हमले करने की आशंका भी जताई गई है, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन रही है।

युवाओं की भर्ती और रेडिकलाइजेशन पर फोकस

गृह मंत्रालय के अनुसार आतंकी संगठन भारतीय युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मामलों में पहचान होने पर पुलिस द्वारा चरणबद्ध कार्रवाई की जाती है।

इसमें समाज और धार्मिक नेताओं की भूमिका को भी अहम बताया गया है। साथ ही एनजीओ और जागरूकता अभियानों के जरिए कट्टरता के खिलाफ काम करने पर जोर दिया गया है।

ग्लोबल आतंकी संगठनों का जिक्र

पॉलिसी में अल-कायदा और आईएसआईएस जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों का उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि ये संगठन स्लीपर सेल के जरिए भारत में हिंसा फैलाने की कोशिश करते रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर

पॉलिसी में ट्रांसनेशनल आतंकवाद से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहयोग को भी जरूरी बताया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश में बैठे आतंकी समूह हमलों के लिए स्थानीय नेटवर्क, संसाधन और इलाके की जानकारी का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।

सरकार का कहना है कि ‘प्रहार’ पॉलिसी के जरिए देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

हायर पेंशन नियम फिर लागू, EPFO ने पुराने प्रावधान बहाल किए; जानें किसे मिलेगा फायदा

February 23, 2026
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 16 घायल
देश

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 16 घायल

February 23, 2026
NEET  PG कट-ऑफ घटाने से डॉक्टरों की योग्यता पर असर नहीं पड़ेगा, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में रखा पक्ष
देश

NEET PG कट-ऑफ घटाने से डॉक्टरों की योग्यता पर असर नहीं पड़ेगा, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में रखा पक्ष

February 23, 2026
नेपाल में दर्दनाक बस हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल
देश

नेपाल में दर्दनाक बस हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल

February 23, 2026
कश्मीर से लेकर गाजा तक आतंकी नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़े होने का दावा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
देश

कश्मीर से लेकर गाजा तक आतंकी नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़े होने का दावा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

February 22, 2026
किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: 3 आतंकी ढेर, जैश का टॉप कमांडर भी मारा गया;इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
देश

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: 3 आतंकी ढेर, जैश का टॉप कमांडर भी मारा गया;इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

February 22, 2026
Next Post
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

हायर पेंशन नियम फिर लागू, EPFO ने पुराने प्रावधान बहाल किए; जानें किसे मिलेगा फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

हवाई अड्डों पर बड़ा Cyber Attack, कई उड़ाने प्रभावित…कंप्यूटर सिस्टम जाम, यात्री परेशान…

हवाई अड्डों पर बड़ा Cyber Attack, कई उड़ाने प्रभावित…कंप्यूटर सिस्टम जाम, यात्री परेशान…

September 20, 2025
रेल मंत्री ने किया ऐलान, इस रूट पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया

रेल मंत्री ने किया ऐलान, इस रूट पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया

January 1, 2026
प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 603.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

July 29, 2025
कल पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे ये तोहफे, यहां जानिए उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम

कल पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे ये तोहफे, यहां जानिए उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम

October 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • होली से पहले OTT पर धमाल, फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, बड़ी फिल्में और सीरीज की भरमार, बिंज-वॉच के लिए हो जाएं तैयार
  • सराफा दुकानों की सुरक्षा को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने कंट्रोल रूम में ली महत्वपूर्ण बैठक
  • “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त, गौवंशों को क्रूरतापूर्वक हांकते ले जा रहे दो तस्कर तमनार पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार
  • हायर पेंशन नियम फिर लागू, EPFO ने पुराने प्रावधान बहाल किए; जानें किसे मिलेगा फायदा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR