फरवरी खत्म होने को है और रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही एंटरटेनमेंट की दुनिया भी पूरी तरह रंगीन हो गई है। सिनेमाघरों के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी इस हफ्ते नई फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार है। हफ्ते की शुरुआत ही Paradise सीजन 2 और A Knight of the Seven Kingdoms के फिनाले से हुई, जो Jio Hotstar पर स्ट्रीम हो रहे हैं। इसके अलावा Netflix, Amazon Prime Video और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स भी इस हफ्ते अलग-अलग जॉनर की कई बड़ी रिलीज लेकर आए हैं।
रोमांस, एक्शन, थ्रिलर, बायोपिक और सोशल ड्रामा—हर तरह के कंटेंट के शौकीनों के लिए इस हफ्ते कुछ न कुछ खास है। आइए जानते हैं इस हफ्ते की प्रमुख OTT रिलीज के बारे में—
साइको सैयां
रोमांटिक थ्रिलर सीरीज ‘साइको सैयां’ 24 फरवरी से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। इसमें Tejasswi Prakash, Ravi Kishan और अनुज सिंह ढाका अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी प्यार, जुनून और सस्पेंस के इर्द-गिर्द घूमती है।
द ब्लफ (The Bluff)
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी Priyanka Chopra की एक्शन थ्रिलर फिल्म The Bluff 25 फरवरी को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशनल ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।
ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 2
रीजेंसी दौर पर आधारित लोकप्रिय सीरीज Bridgerton का सीजन 4 पार्ट 2, 26 फरवरी 2026 को Netflix पर आएगा। नए एपिसोड्स में Jonathan Bailey और Simone Ashley फिर से अपने किरदार निभाते नजर आएंगे।
वन बैटल आफ्टर अनदर
ऑस्कर के लिए नामांकित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में Leonardo DiCaprio मुख्य भूमिका में हैं। One Battle After Another 26 फरवरी को Jio Hotstar पर रिलीज होगी। फिल्म एक पिता की कहानी है, जो अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए खतरनाक सफर पर निकलता है।
इक्कीस
दिग्गज अभिनेता Dharmendra की आखिरी फिल्म Ikkis 26 फरवरी से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। इसमें Agastya Nanda लीड रोल में हैं। फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की वीरता पर आधारित है।
इक्कीस कुड़ी
Shehnaaz Gill स्टारर Ikkis Kudi 26 फरवरी से चौपाल ऐप पर रिलीज होगी। फिल्म में वह डबल रोल में नजर आएंगी और कहानी रिश्तों को महिला नजरिए से दिखाती है।
अक्यूज्ड
सस्पेंस ड्रामा Accused 27 फरवरी को Netflix पर स्ट्रीम होगी। इसमें Konkona Sen Sharma और प्रतिभा रांटा अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी एक रहस्यमयी केस के इर्द-गिर्द घूमती है।
क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम
मराठी फिल्म Krantijyoti Vidyalaya Marathi Medium 27 फरवरी 2026 से ZEE5 पर उपलब्ध होगी। इसमें Sachin Khedekar और Amey Wagh जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म मराठी स्कूलों में घटते नामांकन और अंग्रेजी माध्यम के बढ़ते प्रभाव जैसे मुद्दों को उठाती है।
कुल मिलाकर इस हफ्ते OTT पर कंटेंट की भरमार है, जहां हर उम्र और पसंद के दर्शकों के लिए कुछ खास मौजूद है। होली से पहले ये नई रिलीज आपका पूरा एंटरटेनमेंट पैक तैयार कर देंगी।















