अक्सर लोग ड्राई फ्रूट्स को सीधे ही खा लेते हैं, बिना यह सोचे कि इसका शरीर पर क्या असर पड़ सकता है। सेहत के लिए फायदेमंद माने जाने वाले ये ड्राई फ्रूट्स अगर सही तरीके से न खाए जाएं, तो नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। खासतौर पर कुछ ड्राई फ्रूट्स को बिना भिगोए खाने से पेट और पाचन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
बादाम, किशमिश, अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से उनमें मौजूद पोषक तत्व बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित होते हैं। वहीं इन्हें सूखा खाने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि कुछ खास ड्राई फ्रूट्स को रातभर पानी में भिगोकर ही खाया जाए, ताकि शरीर को उनका पूरा फायदा मिल सके और पाचन तंत्र भी सही बना रहे।
किन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना चाहिए?
- किशमिश: किशमिश को बिनाए भिगोए खाना पेट के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। किशमिश में कुछ सल्फाइट्स होते हैं जो कई प्रकार की एलर्जी और इंफेक्शन को ट्रिगर कर सकते हैं। जैसे कि पेट में मेटाबोलिक रेट को स्लो कर सकते हैं जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
- खुबानी: खुबानी का सेवन बिना भिगोए बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, खुबानी में पेक्टिन होता है जो कि शरीर में एक जेल कंपाउंड फॉर्म करते हैं और इसके काम काज को प्रभावित करता है। इसे भिगोकर खाने से जहां ये पेट साफ कर सकता है, मेटाबोलिज्म तेज कर सकता है वहीं, जब आप इसे बिना भिगोए खाते हैं तो ये पेट से जुड़ी से समस्याओं का कारण बन सकता है।
- बादाम: बादाम का सेवन, पेट और आतों की गति को प्रभावित कर सकता है। बादाम जहां प्रोटीन से भरपूर है वहीं इसमें पेक्टिन और सल्फाइट्स की भी मात्रा है। यानी कि इसे बिना भिगोए खाना आंत और पेट दोनों के काम काज को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, इसे बिना भिगोए बिलकुल भी न खाएं।
- अखरोट: अखरोट खाना, सेहत के लिए तो बहुत अच्छा है लेकिन कई बार ये पेट और आंतों से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। शोध बताते हैं कि कच्चे ड्राई फ्रूट्स की तुलना में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इन नट्स में अपचनीय फाइबर होते हैं जिन्हें पचाना मुश्किल होता है, जब आप इन्हं कच्चा खाते हैं तो ये कब्ज और अपच की समस्या का कारण बन सकता है इसलिए इन्हें पानी में भिगोकर खाना चाहिए।
- अंजीर और खजूर: भीगे हुए अंजीर और खजूर फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल को नरम बनाकर कब्ज से प्रभावी राहत देते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। इसके विपरीत, सूखे अंजीर में गर्मी अधिक होती है, जो खाली पेट खाने पर पेट में जलन, एसिडिटी या पाचन में परेशानी पैदा कर सकते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दिन का भास्कर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
















