होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 2 मार्च को नई दिल्ली और लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी, जबकि वाराणसी से दिल्ली के लिए भी एक ट्रेन सेवा उपलब्ध रहेगी।
नई दिल्ली–लखनऊ स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04203 स्पेशल 2 मार्च को सुबह 8:05 बजे लखनऊ से रवाना होगी और शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह वापसी ट्रेन 04204 स्पेशल 2 मार्च को रात 8:20 बजे नई दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
वाराणसी–दिल्ली स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04209 स्पेशल 6 मार्च तक प्रतिदिन रात 10:30 बजे वाराणसी से चलेगी, लखनऊ होते हुए दोपहर 1:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 04210 स्पेशल 7 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7:25 बजे दिल्ली जंक्शन से रवाना होकर लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों में स्लीपर, जनरल और एसी श्रेणी की बोगियां उपलब्ध होंगी, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान आराम और सुविधा मिल सके।
















