हरियाणा के भिवानी शहर के बावड़ी गेट इलाके के पास स्थित एक कबाड़खाने में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
इस हादसे में कचरा बीनने का काम करने वाले पांच बच्चों सहित कुल सात लोग झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। आग के चलते कबाड़खाने में जमा प्लास्टिक का बड़ा हिस्सा जलकर पूरी तरह राख हो गया।
-1772180625361.jpeg)
10 बजे की है घटना
घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बावड़ी गेट पर विक्की नामक व्यक्ति की कबाड़ी की दुकान है। जिसमें प्लास्टिक का काफी सामान पड़ा था। सुबह अचानक आग लग गई। प्लास्टिक की खाली बोतले व अन्य सामान में आग तेजी से फैली।

देखते ही देखते दूर तक आग की लपटे दिखाई देने लगी। वहां कचरा बिनने का काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग से वहां काम कर रहे पांच बच्चे, दो अन्य झुलस गए। हादसे में 40 वर्षीय विक्की, 36 वर्षीय नीता, 10 वर्षीय शुभम, 13 वर्षीय प्राची, 10 वर्षीय शिवम, 15 वर्षीय आदित्य, 15 वर्षीय कार्तिके शामिल रहे। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पांच गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
घटना को लेकर अग्निशमन कर्मचारी संजय शर्मा ने बताया कि दस बजकर 15 मिनट पर हमें आग की सूचना मिली। पांच गाड़ियां ने आग पर काबू पाया, आग बुझ गई है। कोई नुकसान नहीं हुआ है… बाकी नुकसान का आकलन तो गोदाम के मालिक ही कर पाएंगे।
-1772180656428.jpeg)
वहीं, ट्रैफिक एसएचओ संजय ने बताया कि …मैं ड्यूटी पर वहीं मौजूद था जब मैंने धुआं देखा। मैंने 112 पर कॉल किया और बाकी लोग भी मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ मजदूर बाउंड्री फांदकर बाहर आ गए। दमकल गाड़ियां समय पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।
















