स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख सकते हैं। इस चरण में कुल 5,783 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
21 नवंबर को हुई थी परीक्षा
एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर को किया गया था। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।
वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सफल अभ्यर्थियों की सूची (पीडीएफ) देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के होमपेज पर जाकर ‘योग्य उम्मीदवारों की सूची’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – sbi.co.in
- एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची (पीडीएफ) देखने के लिए क्लिक करें।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची की पीडीएफ फाइल को सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
- परिणाम अधिसूचना के अनुसार, उत्तर कुंजी सहित स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिंक के साथ 10 मार्च से उपलब्ध होगा। उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड
एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा और एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा। लॉगिन विवरण – आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें। एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड 2025 पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा। एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड पीडीएफ को सेव करें और प्रिंट आउट लें।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड 2025 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025 का स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025 स्कोरकार्ड पीडीएफ को सेव करें और इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, कुल अंक, विषयवार अंक, उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति, रैंक और अन्य विवरण शामिल होंगे।
आगे क्या होगा?
एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अब स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा में शामिल होना होगा। यह परीक्षा योग्यता परीक्षा है और अंतिम चयन के लिए अनिवार्य है। एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट – sbi.co.in पर जाएं ।
















