भारतीय क्रिकेट टीम अब टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। अब सभी की नजरें 5 मार्च को होने वाले भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।
पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को
टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगी। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी।
भारत का मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च
टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा और टॉस साढ़े 6 बजे होगा। टीम इंडिया और इंग्लैंड की यह भिड़ंत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार देखने को मिलेगी।
भारत-इंग्लैंड का पिछले रिकॉर्ड
साल 2022 में हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद 2024 में दोनों टीमों के बीच हुए सेमीफाइनल में भारत ने जीत हासिल की थी। अब फिर से दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।
टीम इंडिया का शानदार सफर
इस साल टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। साउथ अफ्रीका ही एकमात्र टीम है जिसने भारत को हराया, जबकि बाकी सभी टीमों को भारत ने मात दी है। अब केवल दो और मुकाबले जीतकर टीम इंडिया विश्व कप के खिताब के बेहद करीब पहुँच जाएगी।
टी20 प्रेमियों की नजरें 5 मार्च पर होंगी, जब भारत और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।
















