छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) की ओर से अगले चार महीनों में 17 प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। फिलहाल व्यापम की वेबसाइट पर एमएससी नर्सिंग, पीईटी और प्री एमसीए प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
इसी माह जल संसाधन विभाग, पर्यावरण संरक्षण मंडल और मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी। इन तीन परीक्षाओं के जरिए 40 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इस माह होने वाली तीन प्रमुख परीक्षाएं
1. जल संसाधन विभाग (नवा रायपुर)
सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों के लिए लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होगी। इस परीक्षा के माध्यम से 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार भी लिया जाएगा।
2. छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (नवा रायपुर)
प्रयोगशाला सहायक-सैम्पलर ग्रेड-2 के 13 पदों के लिए 22 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रावीण्य सूची जारी होगी।
3. मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग
मैकेनिकल कम इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, ओव्हरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर और सहायक सेक्शन होल्डर सहित विभिन्न पदों के लिए 8 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। चयन सूची परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर जारी की जाएगी। अनुभव प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
अप्रैल से जून तक 14 और परीक्षाएं
अप्रैल, मई और जून महीने में 14 प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
- 4 अप्रैल: फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा
- 19 अप्रैल: परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा
- 26 अप्रैल: उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा
- 7 मई: पीपीटी और प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा
- 14 मई: पीईटी और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा
- 4 जून: प्री डीएलएड परीक्षा
- 11 जून: प्री बीएड और बीएससी नर्सिंग परीक्षा
- 21 जून: पीएटी-पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा
- 28 जून: डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा
व्यापम की इस घोषणा के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते















