होली के दिन शेयर बाजार की रौनक फीकी पड़ गई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखा और बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली।सुबह 9:19 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1,539.33 अंक टूटकर 78,699.52 के स्तर पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 468.25 अंक की गिरावट के साथ 24,397.45 पर कारोबार करता दिखा।
निफ्टी के टॉप गिरने वाले और बढ़त वाले शेयर
शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर दबाव साफ नजर आया। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में Larsen & Toubro, InterGlobe Aviation, Shriram Finance, Adani Ports & SEZ और Bajaj Finance शामिल रहे।
वहीं बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में Bharat Electronics Limited, Infosys, Oil and Natural Gas Corporation (ओएनजीसी), Coal India और Tata Consultancy Services (टीसीएस) शामिल रहे।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मीडिया, रियल्टी, मेटल, पीएसयू बैंक, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में करीब 2% तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 1.5% की कमजोरी देखने को मिली।
कुल मिलाकर, वैश्विक तनाव और कमजोर संकेतों के चलते होली के दिन बाजार में उत्साह की जगह सतर्कता और दबाव का माहौल बना रहा।














