देश की सुरक्षा के लिए वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी देश सेवा का सपना देखते हैं, तो अपनी तैयारी अभी से तेज कर दें।
आवेदन की अहम तारीखें
- आवेदन शुरू: अब
- आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
- परीक्षा की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
कौन कर सकता है आवेदन?
अग्निवीर भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD): 10वीं पास (कम से कम 45% अंक)
- अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर: 12वीं पास (कम से कम 60% अंक)
- अग्निवीर टेक्निकल: 12वीं पास (PCM विषय के साथ)
- अग्निवीर ट्रेड्समैन: 8वीं या 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं
- आयु सीमा: 17.5 साल से 21 साल के बीच
चयन प्रक्रिया
अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवारों को दो मुख्य चरणों से गुजरना होगा:
- CCE (Common Entrance Exam): ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- Physical & Medical Test: लिखित परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट
आवेदन कैसे करें ?
- भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
- Agnipath टैब पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें
- योग्यतानुसार पद चुनें और फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें
- भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
अग्निवीरों को क्या मिलेगा?
सेवा निधि पैकेज: 4 साल की सेवा पूरी करने पर एकमुश्त सेवा निधि
सर्टिफिकेट: सेवा पूरी होने पर स्किल सर्टिफिकेट
स्थायी पद का मौका: प्रदर्शन के आधार पर 25% अग्निवीरों को स्थायी कमीशन
समय सीमित है और प्रतियोगिता तेज है। इसलिए 1 अप्रैल 2026 से पहले आवेदन जरूर करें। याद रखें, भारतीय सेना केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक गौरवशाली जीवन जीने का अवसर है।
















