पिछले विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले छह प्रत्याशी अब अगले विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने इन्हें चुनावी खर्च का ब्योरा न देने के कारण तीन वर्षों के लिए अयोग्य घोषित किया है। यह आदेश 25 फरवरी 2026 से प्रभावी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि ये उम्मीदवार किसी भी सदन, राज्य या संघ राज्य क्षेत्र की विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य चुने जाने के लिए तीन साल तक अयोग्य रहेंगे।
*अयोग्य द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों में शामिल हैं*
- बदायूं, बिसौली विधानसभा क्षेत्र: प्रज्ञा यशोदा और सुरेन्द्र
- बदायूं, शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र: ममता देवी
- बदायूं, दातागंज विधानसभा क्षेत्र: ओमवीर और मुन्ना लाल
- संभल, सहसवान विधानसभा क्षेत्र: अनिल कुमार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 78 के अनुसार, चुनाव जीतने के बाद 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों को अपना चुनावी खर्च का लेखा और सभी वाउचर जिला निर्वाचन अधिकारी को जमा करना अनिवार्य है।
हालांकि, इन छह उम्मीदवारों ने आयोग का नोटिस मिलने के बाद भी कोई कारण या स्पष्टीकरण नहीं दिया, जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित किया गया।















