OpenAI ने अपने नए GPT-5.4 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल के जल्द लॉन्च होने के संकेत दिए हैं। San Francisco स्थित इस AI कंपनी ने बताया कि मौजूदा मॉडल का यह बड़ा अपडेट जल्दी जारी किया जा सकता है।
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, “5.4 आपकी सोच से भी जल्दी आ रहा है।” माना जा रहा है कि GPT-5 सीरीज के इस नए वर्जन में कई क्षमताओं में अहम सुधार देखने को मिल सकता है।
दरअसल, इससे एक दिन पहले ही OpenAI ने GPT-5.3 Instant मॉडल को सभी **ChatGPT यूजर्स के लिए जारी किया था। यह मॉडल मुख्य रूप से बेहतर बातचीत और लिखने से जुड़े कामों पर फोकस करता है। हालांकि इसमें मल्टीमॉडल या कोडिंग क्षमताओं में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
कंपनी के मुताबिक, GPT-5.3 Instant पहले की तुलना में कम डिस्क्लेमर दिखाएगा और इंटरनेट से मिली जानकारी को अपने नॉलेज और रीजनिंग के साथ बेहतर तरीके से संतुलित करेगा। साथ ही इसकी बातचीत शैली ज्यादा स्पष्ट और सीधे मुद्दे पर आधारित होगी।
लॉन्च की टाइमिंग क्यों अहम मानी जा रही ?
फिलहाल यह साफ नहीं है कि GPT-5.4 कब लॉन्च होगा, लेकिन GPT-5.3 Instant के तुरंत बाद इसका संकेत मिलना काफी चर्चा में है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बड़ी संख्या में यूजर्स प्लेटफॉर्म छोड़ने की योजना बना रहे हैं।
एक वेबसाइट के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट और ऐप उपयोग के डेटा के आधार पर करीब 25 लाख यूजर्स AI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बंद कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह स्थिति OpenAI और Pentagon के बीच हुए उस समझौते के बाद सामने आई है, जिसमें अमेरिकी सरकार को तकनीक के उपयोग की अनुमति दी गई है।
ऐसे में माना जा रहा है कि GPT-5.4 का अपडेट यूजर्स को बेहतर अनुभव देने और प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम हो सकता है।















