छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर से इस योजना की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर करेंगे।
69 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ
सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस बार राज्य की 69 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री बस्तर में आयोजित कार्यक्रम से डिजिटल माध्यम के जरिए यह राशि ट्रांसफर करेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके और परिवार के खर्चों में उन्हें मदद मिल सके।
योजना के बारे में जानें
प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाने तथा परिवार और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
ऐसे चेक करें भुगतान का स्टेटस
- सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/� पर जाएं।
- होम पेज खुलने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने योजना का स्टेटस खुल जाएगा, जहां आप भुगतान की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
















