भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खिताबी मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए।
भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इन तीनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया का नया रिकॉर्ड
इस मुकाबले के साथ ही भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 बार 200 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है।
टी20 क्रिकेट में भारत का दबदबा लगातार देखने को मिला है, खासकर पिछले एक दशक में टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है, जिसने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 29 बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया है।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस का स्कोर बनाने वाली टीमें
- भारत – 50 बार
- साउथ अफ्रीका – 29 बार
- न्यूजीलैंड – 28 बार
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में 255 रनों का स्कोर बनाने के साथ साउथ अफ्रीका का भी एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब टीम इंडिया सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का स्कोर करने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम अब तक ये कारनामा 7 बार करने में कामयाब रही है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 6 बार ही कर सकी है।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमें
- भारत – 7 बार
- साउथ अफ्रीका – 6 बार
- इंग्लैंड – 4 बार
- श्रीलंका – 4 बार
- वेस्टइंडीज – 4 बार
















