ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोज़ नई फिल्में, सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती रहती हैं। इस हफ्ते भी कई नई रिलीज हुईं, लेकिन उनमें सबसे ज़्यादा चर्चा में रही 2025 की हॉलीवुड फिल्म ‘फ्रैंकेंस्टाइन’। बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद, जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई, तो दर्शकों ने इसे खूब सराहा। 2 घंटे 30 मिनट की यह फिल्म एक सनकी वैज्ञानिक और उसके बनाए खौफनाक प्राणी की कहानी दिखाती है।
फ्रैंकेंस्टाइन की कहानी
फिल्म की कहानी अहंकारी वैज्ञानिक विक्टर फ्रैंकेंस्टाइन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह मरे हुए लोगों के अंगों और बिजली की मदद से नया जीवन बनाता है, लेकिन परिणाम उसके लिए खतरनाक साबित होते हैं। नया जीवन देने के बाद, वह अपने बनाए प्राणी को देखकर डर जाता है और उसे अकेला छोड़ देता है। समाज में नकारे जाने और अस्वीकृति से दुखी यह प्राणी अपने निर्माता से बदला लेने की ठान लेता है। फिल्म का हर सीन दर्शकों को स्क्रीन से जुड़े रहने पर मजबूर करता है।
कहां देखें?
अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। फिल्म की लंबाई 2 घंटे 30 मिनट है, लेकिन यह दर्शकों को कभी बोर नहीं होने देती। IMDb पर फिल्म को 10 में से 7.4 रेटिंग मिली है। यह अक्टूबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और नवंबर में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हुई।
फिल्म की कास्ट
फिल्म का निर्देशन मैक्सिकन डायरेक्टर गुइलेर्मो डेल तोरो ने किया है। मुख्य कलाकारों में जेकब एलोर्डी, मिया गोथ, ऑस्कर इसाक, चार्ल्स डांस और फेलिक्स केमरर शामिल हैं। जेकब एलोर्डी ने क्रीचर की भूमिका निभाई, ऑस्कर इसाक ने विक्टर फ्रैंकेंस्टाइन का किरदार निभाया, और मिया गोथ ने लेडी एलिजाबेथ हार्लेंडर की भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया।
















