सिर्फ चुटकी भर हल्दी भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। जरूरत बस इतनी है कि औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को सही मात्रा और सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए। आमतौर पर लोग हल्दी वाला दूध पीने के फायदों के बारे में जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हल्दी का पानी पीने के फायदे सुने हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि हल्दी का पानी पीने से शरीर और सेहत को कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं।
मिलेंगे फायदे ही फायदे- हल्दी के पानी को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लीवर डिटॉक्सिफिकेशन के लिए भी हल्दी के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। जोड़ों के दर्द और गठिया से राहत पाने के लिए भी हल्दी के पानी का सेवन किया जा सकता है। इतना ही नहीं दिल से जुड़ी गंभीर और खतरनाक बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए और दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए हल्दी का पानी पीने की सलाह दी जाती है।
बूस्ट करे इम्यूनिटी- क्या आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो हल्दी का पानी पीने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बन सकता है। वजन घटाने के लिए भी हल्दी का पानी पीने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी का पानी आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
सेवन करने का तरीका- सबसे पहले एक गिलास में गुनगुना पानी निकाल लीजिए। अब इसी गिलास में एक-चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और एक चुटकी काली मिर्च को मिक्स कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने की सलाह दी जाती है। ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही हल्दी के पानी का सेवन करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दिन का भास्कर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
















