छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है। अलग-अलग विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कामकाज में तेजी लाने के लिए बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस प्रशासन में कसावट लाने और लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ कर्मचारियों को बदलने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं। इस संबंध में एसएसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी किया है।
130 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर
जारी आदेश के मुताबिक जिले में कुल 130 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 3 उप निरीक्षक (SI), 10 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 23 प्रधान आरक्षक और 94 आरक्षक शामिल हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस फेरबदल का मकसद कामकाज को और बेहतर बनाना और व्यवस्था में अनुशासन व कसावट लाना है।
देखें लिस्ट


















