रग्ड फोन बनाने वाली कंपनी Energizer ने अब नया स्मार्टफोन P30K Apex लॉन्च कर दिया है, जिसमें 30,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। यह फोन खास तौर पर टिकाऊपन को ध्यान में रखकर बनाया गया है और गिरने या धक्के लगने पर आसानी से टूटता नहीं है। इसके अलावा, यह IP69K रेटिंग के साथ आता है, यानी पानी में भी सुरक्षित रहेगा। Energizer पहले भी कई रग्ड फोन ला चुकी है, जो लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत फीचर्स के लिए जाने जाते हैं।
Energizer P30K Apex के मुख्य फीचर्स
नए P30K Apex में 6.95 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले है, जिसे हाई प्रेशर कंडीशन में भी आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन को मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन दिया गया है। इसकी परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300 5G चिपसेट के साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसे सिर्फ एक स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है।
| Energizer P30K Apex | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.95 इंच IPS |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300 5G |
| स्टोरेज | 12 GB, 512GB |
| बैटरी | 30,000mAh, 66W |
| कैमरा | 200MP + 50MP + 5MP, 50MP |
| OS | Android 16 |
यह रग्ड फोन Android प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड यूजर इंटरफेस मिलेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP और 5MP के दो और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा मिलता है।
यह फोन 30,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 66W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में एक महीने तक यूज किया जा सकता है। वहीं, हैवी यूज करने पर भी यह फोन करीब एक सप्ताह तक सिंगल चार्ज में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
कितनी है कीमत?
इस फोन की कीमत 399 यूरो यानी लगभग 435 डॉलर (लगभग 40 हजार रुपये) है। रग्ड फोन होने के बावजूद कंपनी ने इस काफी स्लिम रखने की कोशिश की है, ताकि डेली यूज में यूजर्स को दिक्कत न हो सके।
















