• Privacy Policy
  • About Us
Friday, March 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

LPG गैस सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर ठगी का नया तरीका, जरा सी लापरवाही से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Amish Kumari by Amish Kumari
March 13, 2026
in देश
LPG गैस सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर ठगी का नया तरीका, जरा सी लापरवाही से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है, जहां कई जगहों पर रसोई गैस की मांग बढ़ने से सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच साइबर अपराधियों ने भी लोगों को ठगने के लिए नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है।

LPG सिलेंडर के नाम पर चल रहा फ्रॉड

इन दिनों सोशल मीडिया, WhatsApp और SMS के जरिए लोगों को गैस सिलेंडर जल्दी डिलीवर कराने के नाम पर ठगा जा रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों और भीड़ का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।

READ ALSO

इंडिगो फ्लाइट टिकट महंगे , 2300 रुपये तक बढ़ेगा फ्यूल चार्ज, नई बुकिंग पर लागू होगा नियम

भारत में 6G को लेकर तैयारी तेज, सरकार ने स्वदेशी रिसर्च के लिए इतने करोड़ रुपये मंजूर किए

साइबर अपराधी लोगों को “Pay Now, Get Gas Tomorrow” जैसे मैसेज भेजते हैं और जल्दी गैस डिलीवरी का लालच देकर एडवांस पेमेंट करने के लिए कहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करके भुगतान करता है, पैसा सीधे ठगों के खाते में चला जाता है।

गैस कंपनियों ने जारी किया अलर्ट

इस तरह की धोखाधड़ी को लेकर गैस कंपनियों और साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। Indane, Bharat Gas और HP Gas जैसी कंपनियों ने साफ कहा है कि वे कभी भी WhatsApp या SMS के जरिए लिंक भेजकर एडवांस पेमेंट नहीं मांगतीं।

फर्जी विज्ञापनों से भी ठगी

साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर गैस कंपनियों के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी विज्ञापन भी चला रहे हैं। इन विज्ञापनों में लोगों को लिंक पर क्लिक कर गैस बुकिंग करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही लोग उस लिंक पर अपनी बैंक डिटेल्स या पेमेंट की जानकारी भरते हैं, उनके साथ फ्रॉड हो जाता है।

कैसे बचें?

  • गैस कंपनियां कभी भी लोगों को पहले पेमेंट करके LPG सिलेंडर बुक करने के लिए नहीं कहती हैं। गैस सिलेंडर बुक करने के लिए केवल गैस कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट या फिर SMS का इस्तेमाल करें। इस तरह के फर्जी मैसेज और विज्ञापन की जाल में न फंसें।
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अनजान वेबसाइट पर कोई भी पेमेंट डिटेल्स न भरें। ये जानकारियां बेहद संवेदनशील होती हैं, जिनके जरिए साइबर अपराधी आपके बैंक अकाउंट्स तक पहुंच सकते हैं।
  • LPG गैस सिलेंडर बुक करने के लिए कभी भी UPI पिन, OTP और बैंक डिटेल्स शेयर न करें।
  • अगर, आपके साथ किसी भी तरह का फ्रॉड हो जाता है तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत संपर्क करें। जल्दी शिकायत करने पर फ्रॉड की रकम को जल्दी रिकवर किया जा सकता है।

Related Posts

2500 से अधिक उड़ानें रद्द करने पर DGCA का सख्त एक्शन, IndiGo पर लगा  इतने करोड़ का जुर्माना
देश

इंडिगो फ्लाइट टिकट महंगे , 2300 रुपये तक बढ़ेगा फ्यूल चार्ज, नई बुकिंग पर लागू होगा नियम

March 13, 2026
भारत में 6G को लेकर तैयारी तेज, सरकार ने स्वदेशी रिसर्च के लिए इतने करोड़ रुपये मंजूर किए
देश

भारत में 6G को लेकर तैयारी तेज, सरकार ने स्वदेशी रिसर्च के लिए इतने करोड़ रुपये मंजूर किए

March 13, 2026
“किसानों के लिए खुशखबरी: PM किसान योजना से अब सालाना 12,000 रुपये मिल सकते हैं”
देश

पीएम किसान योजना: आज किसानों के खाते में आएंगे 22वीं किस्त के 2,000 रुपये, पीएम मोदी देंगे 3 नई ट्रेनों की सौगात

March 13, 2026
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फिर धमाका, बुर्ज खलीफा के पास बिल्डिंग धुएं से घिरी, शहर में मची अफरा-तफरी
देश

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फिर धमाका, बुर्ज खलीफा के पास बिल्डिंग धुएं से घिरी, शहर में मची अफरा-तफरी

March 13, 2026
Google Maps में आए दो नए फीचर: अब AI से पूछकर जानिए रास्ता, गलतियों की संभावना भी होगी कम
देश

Google Maps में आए दो नए फीचर: अब AI से पूछकर जानिए रास्ता, गलतियों की संभावना भी होगी कम

March 13, 2026
भूकंप के झटकों से कांपा भारत का समंदर, 5.4 की तीव्रता से आया भूकंप…जानिए क्या हुआ नुकसान
देश

भूकंप के झटकों से फिर कांपी धरती, दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए लोग

March 13, 2026
Next Post
महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख तक आवेदन कर सकते है अभ्यर्थी

महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख तक आवेदन कर सकते है अभ्यर्थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा…

देशभर में कुछ ही देर में लगने वाला है चंद्र ग्रहण, 12.58 बजे से लग जाएगा सूतक…

September 7, 2025
बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता का दिया संदेश – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता का दिया संदेश – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

December 19, 2025
रैम्प योजना के तहत उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम संपन्न

रैम्प योजना के तहत उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम संपन्न

August 14, 2025
IPL देखना हुआ ‘लग्जरी’; स्टेडियम में IPL देखने पर 40% और बाकी मैच पर 18% टैक्स, आसमान छूएंगी टिकटों की कीमतें…

IPL देखना हुआ ‘लग्जरी’; स्टेडियम में IPL देखने पर 40% और बाकी मैच पर 18% टैक्स, आसमान छूएंगी टिकटों की कीमतें…

September 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • इंडिगो फ्लाइट टिकट महंगे , 2300 रुपये तक बढ़ेगा फ्यूल चार्ज, नई बुकिंग पर लागू होगा नियम
  • जुआ कार्यवाही में लापरवाही पर एसएसपी शशि मोहन सिंह सख्त, दो पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच
  • “ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का बड़ा गांजा सप्लायर गिरफ्तार, पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में मिला था सप्लायर का सुराग
  • जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का मंच, हितग्राहियों के चेहरों पर दिखी खुशी की झलक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR