ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल के बीच भारतीय मिडिल क्लास के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आज 14 मार्च 2026 को भी देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में चल रहे युद्ध और बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 37% तक उछाल देखा गया है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम लोगों को कुछ राहत मिली है।
बड़े शहरों में आज के ताजा दाम
तेल कंपनियों द्वारा आज सुबह 6 बजे जारी किए गए नए रेट के अनुसार देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:
- नई दिल्ली : 94.72, 87.62
- मुंबई : 104.21, 92.15
- कोलकाता: 103.94, 90.76
- चेन्नई: 100.75, 92.34
- अहमदाबाद : 94.49, 90.17
- बेंगलुरु : 102.92, 89.02
- हैदराबाद : 107.46, 95.70
- जयपुर : 104.72, 90.21
- लखनऊ : 94.69, 87.80
- पुणे : 104.04, 90.57
- चंडीगढ़ : 94.30, 82.45
- इंदौर : 106.48, 91.88
- पटना : 105.58, 93.80
- सूरत : 95.00, 89.00
- नासिक : 95.50, 89.50
















