वंदे भारत ट्रेनें लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब एक अहम परिवहन साधन बन चुकी हैं। फिलहाल देश में कुल 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिनके जरिए रोजाना हजारों लोग एक शहर से दूसरे शहर तक सफर करते हैं। इसी बीच भारतीय रेलवे ने चार वंदे भारत ट्रेनों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। इस बदलाव का असर खास तौर पर दक्षिण भारत में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। खासकर यशवंतपुर और बेंगलुरु के यात्रियों को नए टाइम टेबल के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।
पिछले कुछ वर्षों में देश में वंदे भारत एक्सप्रेस नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। इससे कई प्रमुख शहर तेज, आरामदायक और स्वदेशी तकनीक से बनी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों से जुड़ चुके हैं।
15 मार्च से लागू होगा नया समय
रेलवे समय की पाबंदी बेहतर करने और ट्रेनों में भीड़ को संतुलित करने के लिए समय-सारणी में लगातार सुधार कर रहा है। इसी कड़ी में रेल मंत्रालय ने दक्षिण-पश्चिम रेलवे जोन के तहत चलने वाली चार वंदे भारत ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नई समय-सारणी 15 मार्च 2026 से लागू होगी। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर बेंगलुरु, हैदराबाद और कलबुर्गी के यात्रियों पर देखने को मिलेगा।
इन ट्रेनों का समय बदला
20703 काचीगुडा-यशवंतपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
20704 यशवंतपुर-काचीगुडा वंदे भारत एक्सप्रेस
22231 कलबुर्गी-एसएमवीटी बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
22232 एसएमवीटी बेंगलुरु-कलबुर्गी वंदे भारत एक्सप्रेस
नया टाइम टेबल
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | स्टेशन | नया आगमन समय | पुराना आगमन समय |
|
20703
|
काचीगुडा – यशवंतपुर वंदे भारत
|
हिंदूपुर
|
15:55 बजे
|
15:48 बजे
|
|
20704
|
यशवंतपुर – काचीगुडा वंदे भारत
|
हिंदूपुर
|
12:17 बजे
|
12:08 बजे
|
|
22231
|
कलबुर्गी-एसएमवीटी बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
|
श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम
|
11:13 बजे
|
11:00 बजे
|
|
22232
|
एसएमवीटी बेंगलुरु-कलबुर्गी वंदे भारत एक्सप्रेस
|
येलाहांका
|
12:58 बजे
|
12:28 बजे
|
22232 एसएमवीटी बेंगलुरु-कालाबुर्गी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन का टाइम-टेबल भी बदला गया है।
क्यों बदला ट्रेनों का समय
भारतीय रेलवे की तरफ से बताया गया है कि ट्रेनों का परिचालन बेहतर करने के लिए समय में बदलाव किया गया है। वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों की भारी संख्या देखी जा रही है और ये सामान्य ट्रेनों की तुलना में बेहद कम अंतराल पर चल रही हैं। ऐसे में टाइम-टेबल में थोड़ा बदलाव होने पर भी प्लेटफार्म की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ट्रेनों की आवाजाही को नियमित करने और देरी को कम करने में ममद मिलती है। रेलवे ने कहा है कि जिन स्टेशनों का समय बदला है, वहां से यात्रा करने वाले यात्रियों को नए टाइम-टेबल के अनुसार बदलाव करने पड़ सकते हैं।
















