आज के समय में मोबाइल नंबर हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी दस्तावेज बनवाने और कई ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता है। अगर मोबाइल नंबर का रिचार्ज खत्म हो जाए तो कई काम प्रभावित हो सकते हैं।
जुलाई 2024 में निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद मोबाइल नंबर को एक्टिव रखना पहले के मुकाबले थोड़ा महंगा हो गया है। हालांकि, Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए लंबी वैलिडिटी वाले कुछ किफायती प्लान भी पेश कर रहा है, जिनमें कॉलिंग, एसएमएस और डेटा जैसे कई फायदे मिलते हैं।

1849 रुपये का प्लान
एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा फ्री नेशनल रोमिंग और कुल 3600 एसएमएस का लाभ दिया जाता है।
कंपनी ने इस प्लान को 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया था। यह मुख्य रूप से कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए बनाया गया प्लान है, जिसमें डेटा शामिल नहीं है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर यूजर्स अलग से डेटा पैक लेकर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2249 रुपये का प्लान
एयरटेल का यह प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा मिलता है। साथ ही कंपनी इसमें कुल 3600 फ्री एसएमएस भी देती है।
इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को कुल 30GB डेटा भी दिया जाता है। इस डेटा को किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि इसमें कोई डेली डेटा लिमिट नहीं रखी गई है।
एक और सालभर वाला प्लान
इन दोनों प्लान के अलावा एयरटेल के पास 365 दिनों की वैलिडिटी वाला एक और प्लान भी मौजूद है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा और हर दिन 100 फ्री एसएमएस का लाभ भी दिया जाता है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है जो लंबे समय तक बिना बार-बार रिचार्ज किए मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
















