दुनिया भर में करीब 3.5 अरब लोगों के लिए साइबर खतरे की चेतावनी सामने आई है। इसको लेकर Google ने ‘Zero Day’ अलर्ट जारी किया है। कंपनी की रिपोर्ट में ऐसी दो गंभीर खामियों का पता चला है, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स Google Chrome यूजर्स को निशाना बना सकते हैं। इसी वजह से गूगल ने यूजर्स को तुरंत अपने क्रोम ब्राउजर को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट करने की सलाह दी है।
Google Chrome दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वेब ब्राउजर है और इसे करीब 3.5 अरब लोग उपयोग करते हैं। ऐसे में साइबर अपराधी इन कमजोरियों का फायदा उठाकर बड़ा हमला कर सकते हैं और लोगों की निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और क्रेडिट कार्ड जैसी संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं। Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने इन दोनों जीरो डे खामियों की पहचान कर इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है।
क्या होता है ‘Zero Day’ अलर्ट?
‘Zero Day’ अलर्ट उन गंभीर सिक्योरिटी खामियों के लिए जारी किया जाता है, जिनमें जोखिम सबसे ज्यादा होता है और थोड़ी भी देरी नुकसानदायक हो सकती है। नाम से ही स्पष्ट है कि ‘Zero Day’ यानी ऐसी खामी, जिसके सामने आते ही बिना एक दिन की देरी किए तुरंत अपडेट जारी करना जरूरी होता है, ताकि करोड़ों यूजर्स को साइबर हमलों से सुरक्षित रखा जा सके।
Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल क्रोम में CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910 नाम की खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। गूगल क्रोम ब्राउजर दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसकी सिवियरिटी भी सबसे ज्यादा होती है। गूगल क्रोम पर हैकर्स की लगातार नजर रहती है, ताकि लोगों के निजी डिटेल्स, बैंकिंग जानकारियां और कार्ड आदि की डिटेल्स चोरी की जा सके। फिर इसे डार्क वेब में बेचा जा सके।
हैकर्स सबसे ज्यादा इंटरनेट ब्राउजर को इसलिए निशाना बनाते हैं ताकि इसके जरिए सेशन हाईजैकिंग और एडवांस फिशिंग अटैक्स को अंजाम दिया जा सके। ब्राउजर में आई छोटी सी भी खामी हैकर्स के लिए बड़ा दरवाजा खोल देता है, जिसके जरिए अटैक को अंजाम दिया जा सके। गूगल क्रोम की ये दो खामियां मल्टी लेयर फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बाईपास करने वाली है, जिसकी वजह से इसे एक बड़े खतरे के तौर पर देखा जा रहा है।
Google Chrome कैसे करें अपडेट?
- गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट करना बेहद आसान है।
- अपने PC में गूगल क्रोम ओपन करें और राइट में दिए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और नीचे दिए गए About Chrome वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही गूगल क्रोम ब्राउजर अपने आप अपडेट होने लगेगा।
- अपडेट होने के बाद क्रोम ब्राउजर को दोबारा लॉन्च कर दें।
















