आज 17 मार्च, मंगलवार को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह शब-ए-कद्र का त्योहार है, जो आज मनाया जा रहा है। इसके अलावा इस हफ्ते दो और दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिन दिनों देश के अधिकांश हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेगी।
अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का हो सकता है। सबसे पहले जानते हैं कि शब-ए-कद्र की वजह से आज कहां-कहां बैंक क्लोज रहेंगे।
कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
शब-ए-कद्र उत्सव की वजह से आज जम्मू और श्रीनगर में बैंक क्लोज रहने वाले हैं। इसके अलावा बाकी सभी जगह बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। अब जानते हैं कि वो कौन-से दो दिन है, जिस दिन लगभग देशभर में बैंकों की छुट्टी होगी।
इस हफ्ते दो दिन और होगी छुट्टी
19 मार्च, गुरुवार को देशभर में नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन नवरात्रि के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगू नव वर्ष और सजिबु नोंगमापनबा उत्सव भी मनाया जाएगी। इसलिए 19 मार्च को कई जगह बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
19 मार्च के दिन महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहेंगे। इसके अलावा 22 मार्च को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक क्लोज रहेंगे। क्योंकि रविवार के दिन बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होती है।
बैंक क्लोज है तो ऐसे निपटाएं जरूरी काम
अगर आपके राज्य में आज बैंक बंद है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप आज बैंक से जुड़े कई काम ऑनलाइन ही निपटा सकते हैं। हालांकि कुछ काम ऐसे भी है जो आपको बैंक जाकर ही पूरे करने होते हैं।
आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम मशीन की सहायता से अपने कई जरूरी काम जैसे बैंक खाता खोलना, कैश निकासी, बैंक से जुड़ी डिटेल जानना इत्यादि काम पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको कोई परेशानी होती है तो बैंक के कस्टमर केयर का लाभ भी उठा सकते हैं।
इसके साथ ही आज आप यूपीआई के जरिए किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए आपको कैश की जरूरी नहीं है। बस आपके खाते में पैसे होने चाहिए।















