चीन की टेक कंपनी Oppo ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे घरेलू बाजार के साथ कुछ ग्लोबल मार्केट्स में भी पेश किया है। इस फोन में 200MP का पावरफुल कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे खास बनाती है।
कंपनी का कहना है कि यह फोल्डेबल फोन ‘जीरो फील क्रीज’ फीचर के साथ आता है, यानी फोन को फोल्ड करने पर स्क्रीन पर क्रीज (लाइन) का निशान नजर नहीं आएगा। इसके साथ ही यह डिवाइस AI Pen सपोर्ट के साथ भी आता है, जिससे यूजर्स को बेहतर प्रोडक्टिविटी एक्सपीरियंस मिलेगा।
Oppo Find N6 की कीमत
ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,34,200 रुपये) है। इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 10,999 (लगभग 1,47,600 रुपये) और CNY 11,999 (लगभग 1,61,000 रुपये) है।
इस फोल्डेबल फोन के 1TB वाले वेरिएंट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिलेगी। Oppo Find N6 को डीप ब्लैक और गोल्डेन ऑरेंज के साथ-साथ टाइटैनियम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे 20 मार्च से चीनी बाजार में सेल के लिए उतारा जाएगा।
- 12GB RAM + 256GB – CNY 9,999 (लगभग 1,34,200 रुपये)
- 16GB RAM + 512GB – CNY 10,999 (लगभग 1,47,600 रुपये)
- 16GB RAM + 1TB – CNY 11,999 (लगभग 1,61,000 रुपये)
Oppo Find N6 के फीचर्स
ओप्पो का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 8.12 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 2480 x 2248 पिक्सल है। इसमें 6.62 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके दोनों स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।
| Oppo Find N6 | फीचर्स |
| मेन डिस्प्ले | 8.12 इंच OLED, 120Hz |
| कवर डिस्प्ले | 6.62 इंच AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| स्टोरेज | 16GB, 1TB |
| बैटरी | 6000mAh, 80W, 50W |
| कैमरा | 200MP + 50MP + 50MP, 20MP |
| OS | Android 16, ColorOS 16 |
Oppo Find X9 में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिलता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें सर्कुलर रिंग वाला कैमरा डिजाइन मिलता है। यह फोल्डेबल फोन 200MP के मेन OIS कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का कैमरा मिलेगा। फोन के कैमरे में 3x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलेगा।
यह फोल्डेबल फोन 6000mAh की दमदार बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, Bluetooth, WiFi, 5G, 4G आदि का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन को Oppo AI Pen के साथ लॉन्च किया है।
















