Oppo ने भारतीय बाजार में मिड-बजट सेगमेंट के लिए एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। नया फोन Oppo A6s 5G iPhone 17 के लुक से मिलता-जुलता नजर आता है। फोन के बैक में वर्टिकली अलाइंड दो कैमरे हैं, जो आईफोन से प्रेरित दिखाई देते हैं।
इससे पहले कंपनी ने Oppo K14 5G को पेश किया था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹17,999 है। नए Oppo A6s 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और अन्य खास फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे मिड-बजट यूज़र्स के लिए आकर्षक बनाते हैं।
Oppo A6s 5G की कीमत
चीनी कंपनी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है। इसे Aurora Gold और Pulm Purple कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart के अलावा कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
- 4GB RAM + 128GB – 18,999 रुपये
- 6GB RAM + 128GB – 20,999 रुपये
Oppo A6s 5G के फीचर्स
ओप्पो के इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो कि एक पुराना प्रोसेसर है। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB तक का स्टोरेज मिलेगा। इस सस्ते फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो डायनैमिक आईलैंड को सपोर करेगा।
| Oppo A6s 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.75 इंच LCD, 120Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 |
| स्टोरेज | 6GB, 128GB |
| बैटरी | 6,500mAh, 44W |
| कैमरा | 50MP + 2MP, 5MP |
| OS | Android 15, ColorOS 15 |
चीनी कंपनी ने इस फोन में AI फीचर्स दिए हैं। कंपनी ने इसमें Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 दिया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 6,500mAh की बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
















