GATE 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। GATE 2026 का रिजल्ट आज, 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in� पर जाकर चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर क्रेडेंशियल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने स्कोर और रैंक की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कैसे चेक करें Gate 2026 का रिजल्ट?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को गेट 2026 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल्स को भरना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
GATE 2026 रिजल्ट को चेक करने के लिए सीधा लिंक
बता दें कि GATE परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी को किया गया था। इससे पहले इसकी प्रोविजनल आंसर-की को जारी किया गया था, जिसके बाद आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को मौका भी दिया गया था। उठाए गए ऑब्जेक्शंस को रिव्यू करने के बाद ही इंस्टीट्यूट की ओर से फाइनल आंसर-की और परिणाम को को जारी किया गया। बता दें कि GATE भारत में टेक्निकल पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित एक एंट्रेंस एग्जाम है जो कैंडिडेट की अलग-अलग अंडरग्रेजुएट सब्जेक्ट की समझ को असेस करता है। यह IITs, NITs, और IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में M.Tech, M.E. जैसे पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम और डायरेक्ट PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक गेटवे के रूप में काम करता है।
















