आज के समय में आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसके बिना पैसों से जुड़े कई जरूरी काम अटक सकते हैं। चाहे इनकम टैक्स से जुड़ा मामला हो या बैंकिंग का काम, हर जगह पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
नौकरी के दौरान भी पैन कार्ड अनिवार्य दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है। ऐसे में अगर पैन कार्ड में आपकी कोई जानकारी गलत दर्ज हो गई है, तो यह आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। यहां तक कि कई बार पैन कार्ड का इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है।
अगर आपके पैन कार्ड में कोई गलती है, तो उसे समय रहते ठीक करना जरूरी है। इसके लिए आप तय प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से सुधार कर सकते हैं। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और सही तरीके से पूरा
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
-
सबसे पहले एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की वेबसाइट पर जाएं।
-
अब लॉगिन कर लें अगर पहली बार वेबसाइट पर आए है तो रजिस्ट्रेशन कर दें।
-
लॉगिन करने के बाद आपको Changes/Correction in PAN वाले ऑप्शन को चुनना होगा।
-
इसके बाद मांगी गई डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल इत्यादि दर्ज करें।
-
अब आपको 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट करना होगा
-
लास्ट में जो डिटेल्स आप बदलना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट कर और सही करें।
-
इसके बाद डॉक्यूमेंट जैसे एड्रेस प्रूफ,जन्मतिथि का सबूत, फोटो इत्यादि अपलोड कर दें।
-
अंत में आपको फीस भरकर इसे फार्म सबमिट करना होगा।
-
लास्ट में Acknowledgement स्लिप डाउनलोड जरूर करें।इस स्लिप से जरिए आप भविष्य में स्टेटस चेक कर सकते हैं।
















