• Privacy Policy
  • About Us
Friday, March 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

अगले तीन दिन 21 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें किन राज्यों में बरसेंगे बादल ?

Amish Kumari by Amish Kumari
March 20, 2026
in देश
छत्तीसगढ़ में मानसून कि रफ्तार जल्द होगी धीमी.. पढ़ें क्या कहती है IMD कि लेटेस्ट रिपोर्ट!…*
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में कल भी बारिश हुई थी और आज अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। देश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर बारिश भी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक 21 राज्यों में आंधी-पानी और 6 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च को स्थिति और गंभीर हो सकती है, तेज हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है। कई राज्यों में ओलावृष्टि का भी चेतावनी जारी है।

READ ALSO

नया Android मालवेयर फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है, OTP और संवेदनशील डिटेल्स हो सकती हैं हैक; जानें इससे बचने तरीका

Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, हर ऑर्डर पर अब देने होंगे ज्यादा पैसे; ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से कई राज्यों में आंधी और बारिश होगी। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है।

भारी बर्फबारी का खतरा

पहाड़ी इलाकों में नया मजबूत विक्षोभ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी ला सकता है।

अन्य राज्यों में मौसम की स्थिति

शुक्रवार को पूर्वोत्तर के राज्य, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में आंधी, तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, स्काईमेट ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में भी बारिश के संकेत दिए हैं।

जानें कहां कहां बरसेंगे बादल

  • दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। 20 मार्च को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर तेज धूल भरी आंधी-बारिश व ओलावृष्टि के बीच आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। अगले 2 दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गर्मी से राहत रहेगी। 
  • उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, संभल, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद में मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
  • मौसम विभाग ने 20 मार्च को बिहार के पटना, गया, दरभंगा, नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में तेज आंधी और बारिश के बीच ओलावृष्टि और ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है।
  • राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आईएमडी ने अगले दो दिन जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, शेखावटी और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।
  • हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिन नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि और वज्रपात होने का खतरा है। खासकर, हिसार, नारनौल, भिवानी, चरखी और दादरी समेत कई अन्य जिलों में बारिश होगी। पंजाब के चंडीगढ़, पठानकोट, अमृतसर, पटियाला, रूपनगर, लुधियाना, एसबीएस नगर समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
  • उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान रूद्रप्रयाग, केदारनाथ धाम, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी।
  • हिमाचल प्रदेश में 24 मार्च तक लाहौल-स्पीति, कुकुमसेरी, कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और कांगड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने के साथ आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है।
  • जम्मू-कश्मीर केअधिकांश हिस्सों, गांदरबल, सोनमर्ग, चिनाब घाटी, बारामूला, कुपवाड़ा, मुगल रोड, श्रीनग घाटी और दक्षिण कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी हो रही है।
  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम खराब रहने के संकेत हैं।
  • पूर्वोत्तर के ओडिशा, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Posts

नया Android मालवेयर फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है, OTP और संवेदनशील डिटेल्स हो सकती हैं हैक; जानें इससे बचने तरीका
देश

नया Android मालवेयर फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है, OTP और संवेदनशील डिटेल्स हो सकती हैं हैक; जानें इससे बचने तरीका

March 20, 2026
Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, हर ऑर्डर पर अब देने होंगे ज्यादा पैसे; ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
देश

Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, हर ऑर्डर पर अब देने होंगे ज्यादा पैसे; ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

March 20, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट: इस तारीख से बढ़ सकते हैं दाम, LPG सिलेंडर को लेकर भी नया निर्देश जारी
देश

भारत में भी पेट्रोल के दाम बढ़ने की शुरुआत, प्रीमियम पेट्रोल इतने रुपए हुए महंगा

March 20, 2026
सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा ये राज्य, इतनी तीव्रता से डोली धरती, घरों से भागे लोग
देश

भारत में लगातार दो बार भूकंप के झटके, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी ?

March 20, 2026
डॉलर के मुकाबले रुपया ₹93 के पार, ईरान-अमेरिका तनाव का असर; भारतीय मुद्रा पर बढ़ा दबाव
देश

डॉलर के मुकाबले रुपया ₹93 के पार, ईरान-अमेरिका तनाव का असर; भारतीय मुद्रा पर बढ़ा दबाव

March 20, 2026
1 अप्रैल से महंगी होंगी BMW और MINI कारें, कंपनी ने कीमत बढ़ाने का किया ऐलान
देश

1 अप्रैल से महंगी होंगी BMW और MINI कारें, कंपनी ने कीमत बढ़ाने का किया ऐलान

March 20, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 6, 2026
गेजमोड़ा गांव के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी

गेजमोड़ा गांव के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी

October 28, 2025
सोने की कीमत में फिर आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर, यहां चेक करें आज का रेट

सोने की कीमत में फिर आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर, यहां चेक करें आज का रेट

August 27, 2025
होली पर भांग का नशा चढ़ गया तो क्या करें? जानें सुरक्षित तरीके और जरूरी सावधानियां

होली पर भांग का नशा चढ़ गया तो क्या करें? जानें सुरक्षित तरीके और जरूरी सावधानियां

March 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अगले तीन दिन 21 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें किन राज्यों में बरसेंगे बादल ?
  • नया Android मालवेयर फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है, OTP और संवेदनशील डिटेल्स हो सकती हैं हैक; जानें इससे बचने तरीका
  • WhatsApp ला रहा नया फीचर, यूजर्स बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल
  • केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR