देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। 24 मार्च को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत करीब 11 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने की वजह से हो रहा है, जिससे उत्तर और पूर्वी भारत के कई इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 24 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी चल सकती है। खासकर पूर्वी यूपी और बिहार में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश और आंधी-तूफान आ सकते हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
अगले 2-3 दिनों तक उत्तर और पूर्वी भारत में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है, इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
दिल्ली में लगातार बदल रहा मौसम
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी बारिश तो कभी बादल छाने से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मार्च में इस तरह का बदलाव सामान्य होता है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय है, जिससे कई राज्यों में एक साथ बारिश और आंधी देखने को मिल रही है।
IMD ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले में जाने से बचें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर रहें। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवा और बारिश से नुकसान हो सकता है।
कल कहां-कितना तापमान रहेगा?

















