अगले सप्ताह शेयर बाजार में केवल तीन ही दिन ट्रेडिंग होगी, क्योंकि दो दिन छुट्टियां रहेंगी। यानी नेक्स्ट वीक NSE और BSE पर कुल चार दिन बाजार बंद रहेगा। इस सप्ताह भी गुरुवार को राम नवमी के कारण ट्रेडिंग नहीं हुई थी।
अगले सप्ताह स्टॉक एक्सचेंज श्री महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहेंगे। मंगलवार, 31 मार्च 2026 को श्री महावीर जयंती के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेगा, जबकि शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे के कारण ट्रेडिंग नहीं होगी। इस वजह से अगले सप्ताह शेयर बाजार में केवल तीन दिन ही ट्रेडिंग हो सकेगी।
इसके बाद आने वाले प्रमुख छुट्टियों में 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरी ईद शामिल हैं, जिनके दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा।
| शेयर मार्केट हॉलिडे कैलेंडर | ||
| तारीख | दिन | कारण |
| 31 मार्च | मंगलवार | श्री महावीर जयंती |
| 3 अप्रैल | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| 14 अप्रैल | मंगलवार | डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती |
| 1 मई | शुक्रवार | महाराष्ट्र दिवस |
| 28 मई | गुरुवार | बकरी आईडी |
| 26 जून | शुक्रवार | मुहर्रम |
| 14 सितंबर | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
| 2 अक्टूबर | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती |
| 20 अक्टूबर | मंगलवार | दशहरा |
| 10 नवंबर | मंगलवार | दिवाली-बालीप्रतिपदा |
| 24 नवंबर | मंगलवार | प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव |
| 25 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस |
आज 30-शेयर वाला BSE सेंसेक्स 1,690.23 अंक, या 2.25 प्रतिशत गिरकर 73,583.22 पर बंद हुआ। 50-शेयर वाला NSE निफ्टी 486.85 अंक, या 2.09 प्रतिशत गिरकर 22,819.60 पर बंद हुआ।
(डिस्क्लेमर: दिन का भास्कर किसी को भी शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दे रहा। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
















