गूगल ने अपनी मैप ऐप में एक नया और खास फीचर ‘Ask Maps’ पेश किया है, जिससे यूजर्स अब पहले से ज्यादा आसान और नेचुरल तरीके से जगहों को खोज सकेंगे। इस अपडेट के बाद अब सिर्फ छोटे कीवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि यूजर्स लंबा सवाल पूछकर भी डिटेल्ड जवाब हासिल कर पाएंगे।
क्या है ‘Ask Maps’ फीचर ?
‘Ask Maps’ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह यूजर्स की जरूरत को बेहतर तरीके से समझ सके। यह फीचर ऐप में एक चैट टूल की तरह काम करता है, जहां आप टाइप या वॉइस के जरिए सवाल पूछ सकते हैं।
यह फीचर लाखों लोकेशंस के यूजर रिव्यू और रियल-टाइम जानकारी के आधार पर आपको सटीक सुझाव देता है। इससे बार-बार स्क्रॉल करने की जरूरत कम हो जाएगी और आपको सीधे आपके काम के रिजल्ट मिलेंगे।
कैसे करेगा मदद ?
‘Ask Maps’ आपकी लोकेशन, टाइम और पर्सनल पसंद को ध्यान में रखते हुए सुझाव देता है। यानी अब आपको ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड सर्च एक्सपीरियंस मिलेगा।
कब और कहां मिलेगा फीचर ?
यह नया फीचर भारत में एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है। फिलहाल यह इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है और आने वाले समय में अन्य भाषाओं में भी इसे जारी किया जाएगा।
Ask Maps कैसे काम करता है, इसके लिए स्टेप-वाइज-स्टेप गाइड
Ask Maps का उपयोग करना बेहद आसान है। आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना है-
स्टैप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Maps खोलें।
स्टैप 2: ऐप लेटेस्ट वर्जन में अपडेटेड होनी चाहिए।
स्टैप 3: अब स्क्रीन पर मौजूद Ask ऑप्शन पर टैप करें।
स्टैप 4: ऑप्शन पर क्लिक करते ही चैट-स्टाइल इंटरफेस खुल जाएगा।
स्टैप 5: अपना सवाल आसान भाषा में टाइप करें या अपनी क्वेरी बोलकर बताएं।
स्टैप 6: अब ऐप को आपके रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए इंतजार करना होगी। यह आपकी जरूरत को बेहतर ढंग से समझने के लिए रिव्यूज, जगह का डेटा और आपकी एक्टिविटी का इस्तेमाल करेगा।
स्टैप 7: स्क्रीन पर दिखाए गए सभी रिजल्ट को देखें क्योंकि आपको रिकमंडेशन, डायरेक्शन्स और यूजफुल डिटेल्स दिखाई देंगे।
स्टैप 8: इसके अलावा अगर जरूरी हो तो आप अपनी क्वेरी को और रिफाइन कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप उसी चैट में फॉलो-अप सवाल पूछ सकते हैं।
स्टैप 9: रिजल्ट में से एक जगह चुनें और डायरेक्शन्स हासिल करें।
स्टैप 10: उसे सेफ करें या अपने ट्रैवल का प्लान बनाना यानी जो भी जरूरी हो वो एक्शन करें।















