केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट अप्रैल महीने के आखिर तक जारी किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड जल्द ही परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था।
रिजल्ट आने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड PDF फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर जाकर Class 10 Scorecard लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या जन्मतिथि दर्ज करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
ऐसे करें CBSE 10वीं स्कोरकार्ड डाउनलोड:-
- सबसे पहले cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं
- Class 10 Scorecard लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें
- सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
पिछले 10 साल में CBSE क्लास 10 का रिजल्ट जारी होने की तारीख
2025 – 13 मई
2024 – 13 मई
2023 – 12 मई
2022 – 22 जुलाई
2021 – 3 अगस्त
2020 – 15 जुलाई
2019 – 6 मई
2018 – 29 मई
2017 – 3 जून
2016 – 28 मई
2015 – 28 मई
2014 – 20 मई
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
पिछले वर्षों के ट्रेंड के मुताबिक, CBSE क्लास 12th का परिणाम 20 मई के आसपास रिलीज हो सकता है। आमतौर पर Exam खत्म होने के 40–41 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी किया जाता है। इस साल 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल को खत्म हो रही है।
रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे। परिणाम देखने का यह प्रोसेस 10वीं क्लास के जैसा ही होगी। लॉगिन क्रेडेंशियल्स भरकर आप स्कोरकार्ड का PDF डाउनलोड कर सकते हैं। और ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
















