Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर सेल्फी मिरर फीचर के साथ आने वाला देश का पहला स्मार्टफोन बताया जा रहा है।
इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और AMOLED डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन स्लिम डिजाइन में आता है और इसका कैमरा मॉड्यूल Google Pixel की तरह दिखता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।
बता दें कि रियलमी इस सीरीज के प्रो मॉडल्स को पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुका है और अब इस नए फोन के साथ कंपनी अपनी लाइनअप को और मजबूत कर रही है।
Realme 16 5G की कीमत
Realme 16 5G को भारत में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस प्राइस रेंज में आने वाले OnePlus, Vivo आदि के फोन को यह टक्कर देगा। यह फोन एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर में आता है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। फोन की सेल 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
- 8GB RAM + 128GB – 31,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB – 33,999 रुपये
- 12GB RAM + 256GB – 36,999 रुपये
चीनी कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिल रहा है।
Realme 16 5G के फीचर्स
रियलमी के इस मिड बजट फोन में 6.57 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में पंच-होल डिजाइन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
| Realme 16 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.57 इंच, FHD+, AMOLED |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6400 Turbo |
| स्टोरेज | 12GB, 256GB |
| बैटरी | 7000mAh, 60W |
| कैमरा | 50MP + 2MP, 50MP |
| OS | Android 16, Realme UI |
कंपनी ने फोन में वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया है। यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल में खराब नहीं होगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।
















