अगर आप आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहती हैं तो ये मौका आपके लिए है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर भर्ती निकली है।
बिलासपुर और दंतेवाड़ा में रिक्त पद
बिलासपुर एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत करगीकला के ग्राम पंचायत मनपहरी के आंगनबाड़ी केंद्र मनपहरी 01 में कार्यकर्ता का 1 पद खाली है। वहीं दंतेवाड़ा में नगर पालिका और ग्राम पंचायतों में कार्यकर्ता और सहायिका के कई रिक्त पद हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास और सहायिका पद के लिए 8वीं पास होना जरूरी है। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 18 से 44 वर्ष है। आवेदिका का उस वार्ड या ग्राम का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है जहां पद रिक्त है।
आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक महिला उम्मीदवार 2 अप्रैल से 17 अप्रैल तक https://aww.e-bharti.in/� पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जगदलपुर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए भर्ती निकली है, जहां आवेदन 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
गरीबी रेखा के नीचे महिलाओं को प्राथमिकता
यदि केंद्र में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलती है, तो कम पढ़ी-लिखी महिलाओं के आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ये नियुक्तियां मानदेय सहित मानसेवी और अशासकीय होंगी।
अधिकारियों ने सभी आवेदिकाओं से अपील की है कि अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करें, क्योंकि इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
















