• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, April 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

साबुन-तेल समेत रोजमर्रा के सामान होंगे महंगे! FMCG कंपनियों की तैयारी, जानें कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें

Amish Kumari by Amish Kumari
April 4, 2026
in देश
साबुन-तेल समेत रोजमर्रा के सामान होंगे महंगे! FMCG कंपनियों की तैयारी, जानें कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के आम लोगों की रसोई तक पहुंचता दिख रहा है। पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ने के बाद अब रोजमर्रा के सामान भी महंगे हो सकते हैं। साबुन, तेल, सोडा जैसे कई जरूरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, ईरान में जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका सीधा असर FMCG कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है। कंपनियों का कहना है कि इनपुट कॉस्ट लगातार बढ़ रही है, जिससे कीमतें स्थिर रखना मुश्किल हो गया है।

READ ALSO

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी टेम्पो ट्रैवलर, 4 की मौत, 16 घायल

बड़ा हादसा: 3 मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यही स्थिति बनी रहती है तो वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में रोजमर्रा के सामान की कीमतें 3 से 4 फीसदी तक बढ़ सकती हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये की कमजोरी से कंपनियों का खर्च बढ़ रहा है। खासतौर पर पैकेजिंग की लागत में भारी इजाफा हुआ है। FMCG कंपनियों के कुल खर्च का करीब 15 से 20 फीसदी हिस्सा पैकेजिंग पर ही खर्च होता है, जिसमें प्लास्टिक बोतलें, ढक्कन और रैपर शामिल हैं।

क्रूड ऑयल महंगा होने से पॉलीप्रोपाइलीन और पॉलीइथाइलीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स की कीमतें भी बढ़ गई हैं, जिससे पैकेजिंग और महंगी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुकी हैं।

वहीं, पेंट कंपनियों पर भी इसका असर दिख सकता है, क्योंकि उनका करीब 40 फीसदी कच्चा माल क्रूड से जुड़ा होता है। ऐसे में आने वाले समय में पेंट और अन्य उत्पादों की कीमतें भी बढ़ने की संभावना है।

इन सेक्टरों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

सबसे ज्यादा मार पेंट, खाने का तेल (Edible Oils), साबुन और डिटर्जेंट सेक्टर पर पड़ने वाला है।

पेंट इंडस्ट्री

एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स जैसी कंपनियों ने पहले ही कीमतों में बदलाव शुरू कर दिया है। इनके कच्चे माल का लगभग 40 फीसदी हिस्सा कच्चे तेल के डेरिवेटिव्स से जुड़ा होता है।

 

साबुन और डिटर्जेंट

पाम ऑयल और पैकेजिंग मैटेरियल महंगा होने से इनके दाम बढ़ना तय है।

खाने का तेल

वैश्विक अनिश्चितता के कारण खाद्य तेलों की कीमतों में भी उछाल की संभावना है।

*गर्मी के उत्पादों पर मौसम की मार*

रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च महीने में उत्तर और पूर्वी भारत में हुई बेमौसम बारिश का असर गर्मी के सीजन में बिकने वाले उत्पादों पर पड़ा है। टैलकम पाउडर, आइसक्रीम और ठंडे पेय (बेवरेजेज) जैसी चीजों की मांग में कमी देखी गई है।

इसका असर कंपनियों की बिक्री पर भी पड़ सकता है। खासकर Varun Beverages और United Breweries जैसी कंपनियों की चौथी तिमाही के नतीजों पर इसका असर दिखने की आशंका जताई गई है।

Related Posts

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-कार की टक्कर से नोएडा लौट रहे चार लोगों की मौत
देश

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी टेम्पो ट्रैवलर, 4 की मौत, 16 घायल

April 4, 2026
बड़ा हादसा: 3 मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
देश

बड़ा हादसा: 3 मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

April 4, 2026
किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? इस बार न अटक जाएं आपके पैसे तुरंत करें ये काम
देश

पीएम किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, अगर यह कार्ड नहीं बनवाई तो अटक सकते हैं ₹2000

April 4, 2026
भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत
देश

भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

April 4, 2026
रेस्टोरेंट-ढाबा संचालकों के लिए नया नियम: PNG के लिए आवेदन जरूरी, तभी मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर
देश

रेस्टोरेंट-ढाबा संचालकों के लिए नया नियम: PNG के लिए आवेदन जरूरी, तभी मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर

April 4, 2026
बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा
देश

अब आसान होगा बैंक बदलना: RBI की तैयारी, मोबाइल नंबर की तरह अकाउंट नंबर पोर्ट करने की सुविधा जल्द

April 4, 2026
Next Post
किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? इस बार न अटक जाएं आपके पैसे तुरंत करें ये काम

पीएम किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, अगर यह कार्ड नहीं बनवाई तो अटक सकते हैं ₹2000

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

सेवारत व सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं का 5वा सम्मान समारोह का आयोजन 7 सितंबर को होगा शाखा यादव

सेवारत व सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं का 5वा सम्मान समारोह का आयोजन 7 सितंबर को होगा शाखा यादव

September 6, 2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में विभिन्न पदों की वरियता सूची जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में विभिन्न पदों की वरियता सूची जारी

July 30, 2025
टला बड़ा हादसा! ट्रेन पलटाने की कोशिश हुयी नाकाम, रेलवे पटरी पर मिला लोहे का चैनल

टला बड़ा हादसा! ट्रेन पलटाने की कोशिश हुयी नाकाम, रेलवे पटरी पर मिला लोहे का चैनल

October 3, 2025
उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने वन एवं पर्यावरण मंत्री  केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की

October 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • राजस्थान की शानदार जीत, आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस 6 रन से हारी
  • दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी टेम्पो ट्रैवलर, 4 की मौत, 16 घायल
  • बड़ा हादसा: 3 मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
  • पीएम किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, अगर यह कार्ड नहीं बनवाई तो अटक सकते हैं ₹2000
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR