8वें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन को लेकर नई अपडेट, पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत
8th Pay Commission को लेकर अभी भी लोगों के बीच कई सवाल और गलतफहमियां बनी हुई हैं. हालांकि, सरकार की तरफ़ से लगातार जानकारी साझा की जा रही है ताकि इन कंफ्यूजन्स को दूर किया जा सके. इसी बीच केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक पॉजिटिव खबर सामने आई है. जानिए पूरी डिटेल्स.
8th Pay Commission: पेंशनर्स को बड़ी राहत
केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 8th Pay Commission में पेंशन रिविजन शामिल किया जाएगा. यह अन्य अलाउंस के साथ आयोग की सिफारिशों का हिस्सा होगा.इस फैसले से करीब 69 लाख पेंशनर्स को राहत मिलेगी.बता दें कि इससे पहले कर्मचारी यूनियनों ने सरकार को पत्र लिखकर पेंशन रिविजन को 8th CPC में शामिल करने की मांग कीथी.
8th Pay Commission: पेंशन रिविजन पर सरकार की बड़ी स्पष्टता : राज्यसभा में पूछे गए एक अनस्टार्ड प्रश्न का जवाब देते हुए, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ कर दिया कि 8th Central Pay Commission के Terms of Reference में पेंशन रिविजन को हटाया नहीं गया है.उनके इस बयान से 8th CPC को लेकर फैली गलतफहमियों और अटकलों पर विराम लग गयाहै.वित्त राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि 8वें वेतन आयोग (8th CPC) केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन सहित सभी मामलों पर अपनी सिफारिशें पेश करेगा.इस बयान के बाद यह कंफ्यूजन दूर हो गया कि कहीं पेंशन रिविजन को आयोग की सिफारिशों से हटा तो नहीं दिया गया
8th Pay Commission: पेंशन रिवीजन को लेकर पेंशनर्स में चिंता की लहर
8वें वेतन आयोग के Terms of Reference में “Non-Contributory Pension Scheme की Unfunded Cost” शब्द शामिल होने के बाद कर्मचारियों की यूनियनों ने इसे गुमराह करने वाला और रिटायर पेंशनर्स का अपमान बताया.
यूनियनों ने जोर देकर कहा कि पेंशन कोई इनाम नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार है.
करीब 69 लाख पेंशनर्स को यह डर था कि उन्हें 8th Pay Commission के लाभ नहीं मिलेंगे
8th CPC Update: DA और पेंशन मर्जिंग पर अभी नहीं आया फाइनल फैसला:
केंद्र ने साफ किया कि DA/DR को बेसिक पे या पेंशन में मर्ज करने की कोई गारंटी नहीं है. राहत मिली है, लेकिन फाइनल डिटेल्स का इंतजार जरूरी है.
केंद्रीय कर्मचारी के लिए: 8th CPC वेतन और अलाउंस का रिव्यू करेगा, जिससे बेनिफिट्स बढ़ सकते हैं.पेंशनर्स के लिए: पेंशन रिविजन अभी भी टेबल पर है, जिससे महंगाई और भविष्य के रिटायरमेंट में राहत मिल सकती है.इनल रिकमेंडेशन में समय लग सकता है, और DA मर्जर, पेंशन स्कीम पैरिटी जैसी कई डिटेल्स अभी अनसुलझी हैं.
















