• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

11 से 13 अक्टूबर तक जशपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट

Amish Kumari by Amish Kumari
October 3, 2025
in खेल
11 से 13 अक्टूबर तक जशपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025

 

READ ALSO

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप खेलों को नई ऊर्जा देने और छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति विकसित करने की पहल लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक कराया जा रहा है। भारत में शतरंज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। यह खेल हमारी प्राचीन संस्कृति और ज्ञान की गहराई को दर्शाता है। शतरंज की शुरुआत भारत में ही चतुरंग नाम के खेल से हुई थी। कालांतर में यह पूरे विश्व में फैला। आधुनिक रूप में आने के बाद आज विश्वभर में इसे चेस के नाम से जाना जाता है। भारत के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया हैं। विश्वनाथन आनंद ने पहली बार भारत को विश्व चौंपियन बनाकर शतरंज की दुनिया में एक नई पहचान दिलाई और वे पांच बार वर्ल्ड चौंपियन बने। उनके बाद कोनेरू हंपी, हरिका द्रोणावल्ली, अर्जुन एरिगैसी, आर. प्राज्ञनानंदा, डी. गुकेश जैसे युवा खिलाड़ी भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं।

 

यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के मार्गदर्शन और गाईडलाइन का पालन करते हुए कराया जा रहा है। जशपुर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जशपुर की प्रतिभाएं शतरंज के क्षेत्र में आगे आकर देश का नाम रोशन कर सकतीं हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को जशपुर में आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और जशपुर की प्राकृतिक वादियों का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है। पुरस्कार के रूप में विभिन्न श्रेणियों में कुल दो लाख इक्यावन हजार रुपए की नकद राशि और ट्रॉफी, 38 विजेता प्रतिभागियों को प्रदान की जाएगी, साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। जिला प्रशासन के द्वारा सर्वप्रथम पंजीयन करने वाले 50 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों को डॉरमेट्री आधारित निःशुल्क आवास उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को रियायती दरों पर लॉज, होटल तथा टूर्नामेंट स्थल पर रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

 

छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले के निवासी इस टूर्नामेंट में प्रवेश ले सकते हैं। जशपुर जिले के स्थायी निवासियों के लिए प्रवेश शुल्क 100 रूपए और अन्य जिलों के निवासियों के लिए 500 रूपए रखा गया है। प्रवेश की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक है । 6 अक्टूबर के बाद प्रवेश के लिए 250 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। 9 अक्टूबर के बाद प्रवेश पुरी तरह बंद हो जाएगा। टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन में वर्ष 2025-26 के लिए लागू शुल्क जमा कर सदस्यता लेनी होगी। जशपुर जिले के निवासियों के लिए 75 रुपए और अन्य जिले के निवासियों के लिए यह पंजीयन शुल्क 150 रूपए है। जिन खिलाड़ियों ने पहले से सदस्यता ली हुई है उन्हें दुबारा पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं होगी। आयोजन समिति के सचिव और जिला खेल अधिकारी समीर बड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर में ओपन टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है, इसमें छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह टूर्नामेंट जशपुर के बालाजी मंदिर के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित होना है।

Related Posts

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच
खेल

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच

February 3, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा
खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा

February 1, 2026
भारत का दमदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा  किया।
खेल

भारत का दमदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा किया।

January 25, 2026
रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म पुरस्कार, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान
खेल

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म पुरस्कार, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान

January 25, 2026
आईसीसी का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड शामिल, बांग्लादेश बाहर
खेल

आईसीसी का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड शामिल, बांग्लादेश बाहर

January 24, 2026
T20I मैच कितने बजे से होंगे शुरू? समय नोट कर लें, नहीं तो मैच मिस हो सकता है
खेल

T20I मैच कितने बजे से होंगे शुरू? समय नोट कर लें, नहीं तो मैच मिस हो सकता है

January 21, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात : जिले के दो सड़कों के निर्माण के लिए 11 करोड़ 44 लाख रुपए की मंजूरी, झारखंड राज्य को जोड़ेगी यह मार्ग, आवागमन की बढ़ेगी सुविधा

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

जशपुर जिले के बच्चे अब पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास रूम में : मुख्यमंत्री साय ने कांसाबेल में किया स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ

जशपुर जिले के बच्चे अब पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास रूम में : मुख्यमंत्री साय ने कांसाबेल में किया स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ

January 25, 2026
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2025 का किया भव्य अनावरण

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2025 का किया भव्य अनावरण

November 18, 2025
02 एवं 03 अगस्त को कैंसर जांच शिविर का आयोजन

02 एवं 03 अगस्त को कैंसर जांच शिविर का आयोजन

July 30, 2025
बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, सरेआम उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप…

बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, सरेआम उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप…

October 7, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ईरान में बढ़ते तनाव के बीच IndiGo का अहम फैसला, 28 फरवरी तक उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
  • 2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए बंद, सरकार का बड़ा कदम लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?
  • मुख्यमंत्री मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का करेंगे भूमिपूजन
  • मुख्यमंत्री ने किया ‘वूमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR