• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान!

Amish Kumari by Amish Kumari
October 6, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए धान खरीदी की तिथि तय कर दी है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने घोषणा की है कि 15 नवंबर 2025 से धान की खरीदी प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी का लक्ष्य तय किया है, और किसानों को प्रति क्विंटल ₹3100 का भुगतान किया जाएगा।

 

READ ALSO

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत मंजूर

ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

लगातार बारिश के बावजूद नवंबर से खरीदी

 

प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे खरीफ फसलों पर असर पड़ा है। इसके बावजूद सरकार ने किसानों की सुविधा और फसल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय किया है कि धान की खरीदी तय समय पर यानी नवंबर में ही शुरू की जाएगी। मंत्री नेताम ने कहा, “हमने वादा किया था, उसे निभा रहे हैं।”

 

 

 

160 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य

 

वर्ष 2024-25 के खरीफ विपणन सत्र में सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमान जताया है। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट की बैठक में धान उपार्जन नीति को मंजूरी दी जाएगी। इससे पहले नीति का प्रारूप मंत्री स्तरीय उपसमिति में पास हो चुका है।

 

 

 

किसानों के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था

 

इस बार धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी किए जाएंगे। सरकार ने बताया है कि तुहर ऐप के माध्यम से किसानों को उनके स्लॉट की जानकारी दी जाएगी। इससे उन्हें लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा, और निर्धारित तारीख को ही धान बेचना संभव होगा।

 

 

 

छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता

 

 

धान उपार्जन के दौरान राज्य सरकार ने यह भी तय किया है कि 2 से 10 एकड़ तक की खेती करने वाले छोटे और सीमांत किसानों से पहले धान खरीदी की जाएगी। यह फैसला इस वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त करने और तुरंत राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।

सोसाइटियों को बोनस- शून्य सूखत पर अतिरिक्त राशि

 

राज्य की 2,739 सोसाइटियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए अधिक पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बोनस योजना में शामिल किया गया है। यदि किसी सोसाइटी में धान की सूखत (ड्रायेज) शून्य प्रतिशत पाई जाती है, तो उसे ₹5 प्रति क्विंटल की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। पिछले वर्ष यह बोनस किसी कारणवश नहीं मिल पाया था, लेकिन इस बार सरकार ने इसे फिर से लागू करने का निर्णय लिया है।

किसानों से किया हर वादा निभाएंगे- कृषि मंत्री नेताम

 

 

कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और सभी को समय पर टोकन, भुगतान और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे पोर्टल पर समय से पंजीकरण कराएं और तुहर ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करें, जिससे खरीदी की प्रक्रिया व्यवस्थित और सुगम हो।

Related Posts

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत मंजूर
छत्तीसगढ़

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत मंजूर

August 5, 2026
ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 5, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची

August 5, 2026
छत्तीसगढ़ में एआई मिशन को कैबिनेट की हरी झंडी, CSPGCL की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एआई मिशन को कैबिनेट की हरी झंडी, CSPGCL की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग

August 5, 2026
सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय

August 4, 2026
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
छत्तीसगढ़

खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

August 4, 2026
Next Post
नौसेना के नए पोतों का नामकरण होगा छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर, प्रदेश में सेना भर्ती रैली का प्रस्ताव

नौसेना के नए पोतों का नामकरण होगा छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर, प्रदेश में सेना भर्ती रैली का प्रस्ताव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

WhatsApp का वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स फीचर लॉन्च, अब बिना सुने, पढ़ें वॉयस मैसेज..

WhatsApp का वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स फीचर लॉन्च, अब बिना सुने, पढ़ें वॉयस मैसेज..

November 25, 2025
फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन; कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में एक साथ 21 ठिकानों पर की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी के मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता-दुर्गापुर समेत 9 ठिकानों पर छापेमारी

February 3, 2026
SBI में सबसे बड़ी लूट, कर्मचारियों को बंधन बनाकर बैंक से लुटा गया 8 करोड़ कैश और 50 किलोग्राम सोना, तलाशी अभियान जारी

SBI में सबसे बड़ी लूट, कर्मचारियों को बंधन बनाकर बैंक से लुटा गया 8 करोड़ कैश और 50 किलोग्राम सोना, तलाशी अभियान जारी

September 17, 2025
UPSC CSE 2026 का रिजल्ट जारी, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

UPSC CSE 2026 का रिजल्ट जारी, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

March 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल
  • अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत मंजूर
  • ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR