• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, August 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

क्या Virat Kohli IPL से लेंगे संन्यास ? इस पूर्व भारतीय क्रिकेटरने किया बड़ा खुलासा…

Amish Kumari by Amish Kumari
October 13, 2025
in खेल
क्या Virat Kohli IPL से लेंगे संन्यास ? इस पूर्व भारतीय क्रिकेटरने किया बड़ा खुलासा…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि विराट कोहली अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अलविदा कहने वाले हैं। खबरें थीं कि उन्होंने IPL 2026 से पहले फ्रेंचाइज़ी के साथ अपना कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से इनकार कर दिया है। इस रिपोर्ट के बाद फैंस के बीच हड़कंप मच गया था।

 

READ ALSO

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी भिड़ने के लिए आज तैयार, एशियन लीजेंड्स लीग में मचेगा धमाल, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान

हालांकि, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि विराट कोहली RCB नहीं छोड़ रहे हैं और आगामी सीज़न में भी उसी टीम के लिए खेलेंगे।

 

आकाश चोपड़ा ने किया खुलासा — “RCB छोड़ने का सवाल ही नहीं”

 

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- “रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह RCB छोड़ रहे हैं। वह निश्चित तौर पर RCB के लिए खेलेंगे। जब वह खेल रहे हैं तो टीम बदलने का सवाल ही नहीं उठता।”

 

 

 

उन्होंने आगे कहा- “उन्होंने अभी-अभी RCB के साथ पहली बार IPL ट्रॉफी जीती है। ऐसे में वह क्यों छोड़ेंगे? यह सिर्फ एक कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट है, जो प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट से अलग होता है। हो सकता है कि उनके पास डुअल कॉन्ट्रैक्ट हो।”

 

 

 

फ्रेंचाइज़ी की बिक्री को लेकर भी चल रही चर्चाएँ

 

चोपड़ा ने यह भी इशारा किया कि RCB फ्रेंचाइज़ी को लेकर कुछ अन्य बातें भी चल रही हैं। “ऐसी चर्चा है कि फ्रेंचाइज़ी के स्वामित्व या बिक्री से जुड़ी कुछ बातें अंदरूनी स्तर पर चल रही हैं, जिससे संभवतः कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल में देरी हुई है।” उन्होंने यह भी कहा कि कोहली का क्रिकेट के प्रति समर्पण और RCB के लिए भावनात्मक जुड़ाव इतना गहरा है कि उनके टीम छोड़ने की संभावना “लगभग ना के बराबर” है।

RCB के लिए कोहली की भूमिका और रिकॉर्ड

विराट कोहली 2008 से RCB के साथ जुड़े हुए हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माने जाते हैं। एक दशक से अधिक समय तक विराट ने RCB की कप्तानी की और टीम को कई बार प्लेऑफ़ तक पहुँचाया। उन्होंने इस दौरान बल्लेबाज़ी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

 

इस साल IPL में 657 रन बनाकर RCB को उनका पहला IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। विराट ने अब तक 267 IPL मैचों में 8,661 रन बनाए हैं, जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज़ के सबसे अधिक रन हैं। उनकी यह निरंतरता और टीम के प्रति निष्ठा यह साबित करती है कि वे RCB से अलग होने का कोई इरादा नहीं रखते।

 

 

टी20 और टेस्ट के बाद अब वनडे से संन्यास लेंगे विराट ?

 

कोहली ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 और IPL 2025 सीज़न के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। अब माना जा रहा है कि वे 2027 विश्व कप से पहले वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं। कोहली 19 अक्टूबर 2025 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में खेलते नज़र आएंगे। यह सीरीज़ उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य के लिहाज़ से अहम मानी जा रही है।

 

 

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी भिड़ने के लिए आज तैयार, एशियन लीजेंड्स लीग में मचेगा धमाल, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच
खेल

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी भिड़ने के लिए आज तैयार, एशियन लीजेंड्स लीग में मचेगा धमाल, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

August 2, 2026
इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान
खेल

इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान

July 30, 2026
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान..
खेल

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान..

July 28, 2026
भारत ने ज़िम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज
खेल

भारत ने ज़िम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

July 26, 2026
भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से कब्जा
खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से कब्जा

July 26, 2026
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live मैच
खेल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live मैच

July 25, 2026
Next Post
चुनाव से पहले पटना को बम धमाके से दहलाने की थी साजिश, 392 किलो विस्फोटक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार…

चुनाव से पहले पटना को बम धमाके से दहलाने की थी साजिश, 392 किलो विस्फोटक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कोर्ट के फैसले से बेपरवाह ट्रंप, वैश्विक व्यापार पर फिर सख्त रुख,ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर 15 फीसदी किया

ट्रंप वापस कर रहे हैं टैरिफ का 15 लाख करोड़, भारतीय कंपनियों को मिल सकती बड़ी राहत; इन शेयरों में देखी तेजी

April 21, 2026
दरिंदगी की हद पार: मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मौके से मिले चौंकाने वाले सबूत; पुलिस भी रह गयी दंग

दरिंदगी की हद पार: मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मौके से मिले चौंकाने वाले सबूत; पुलिस भी रह गयी दंग

February 16, 2026
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..

आज मौनी अमावस्या पर खास शुभ योग, जानें किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

January 18, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

July 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • PF की ऑनलाइन सेवाओं पर लगेगा ब्रेक, समय रहते निपटा लें जरूरी काम
  • डाबर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें! ‘100%’ दावे वाले शहद, घी, तेल आदि प्रोडक्ट्स पर FSSAI की रोक
  • हवा में डगमगाया Air India का विमान, टर्बुलेंस के चलते कई यात्रियों को लगी चोट
  • 8000mAh बैटरी के साथ POCO ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR