• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home होम

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर केंद्रित दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Amish Kumari by Amish Kumari
July 29, 2025
in होम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 29 जुलाई 2025

READ ALSO

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम

BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा

प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और प्रभावशीलता की समीक्षा हेतु दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की शुरुआत आज राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में की गई। यह बैठक माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के मार्गदर्शन में तथा स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में विभागीय योजनाओं की जिलेवार समीक्षा करते हुए सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला कार्यक्रम प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में कोई ढिलाई न हो और सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।

श्री कटारिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में नियमित रूप से फील्ड विजिट करें और प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की वास्तविक स्थिति की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, आवश्यक जीवनोपयोगी दवाओं की उपलब्धता और अधोसंरचना की स्थिति बेहतर होना अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि सेवा प्रदायगी के प्रत्येक पहलू में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और ईमानदारी बनी रहनी चाहिए।

बैठक के दौरान मातृ और शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य ‘शून्य मातृ मृत्यु’ की अवधारणा को साकार करना है। इसके लिए उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान कर उन्हें समुचित चिकित्सकीय देखभाल प्रदान करना जरूरी है। नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाने तथा संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों के उपयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। श्री कटारिया ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे तकनीक का समुचित उपयोग करते हुए सेवाओं की निगरानी, सूचना संप्रेषण और फीडबैक प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाएं। साथ ही, विभाग से जुड़े सभी कानूनी प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक महामारी नियंत्रण डॉ. एस.के. पामभोई ,सभी संभागों के संयुक्त संचालक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, पीसीपीएनडीटी अधिनियम, शिशु स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, मलेरिया एवं टीबी उन्मूलन जैसे प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी गहन समीक्षा की गई।

बैठक के अंत में सचिव श्री कटारिया ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को टीबी एवं मलेरिया मुक्त बनाना, मातृ-शिशु स्वास्थ्य संकेतकों को राष्ट्रीय औसत से बेहतर करना तथा प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे सेवा भावना के साथ कार्य करें और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें।

Related Posts

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम
होम

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम

March 22, 2026
BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा
होम

BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा

March 21, 2026
WhatsApp Web में अचानक आई तकनीकी दिक्कत , कई यूजर्स को लॉग-इन करने में परेशानी, स्टेटस देखने में भी आई रुकावट
होम

WhatsApp ला रहा नया फीचर, यूजर्स बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल

March 20, 2026
केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक
होम

केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक

March 20, 2026
भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ ;जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
होम

भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ ;जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 20, 2026
Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च, iPhone जैसा डिज़ाइन और पावरफुल 6500mAh बैटरी के साथ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
होम

Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च, iPhone जैसा डिज़ाइन और पावरफुल 6500mAh बैटरी के साथ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 19, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री श्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

7500 पदों पर पुलिस आरक्षकों की निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन…

7500 पदों पर पुलिस आरक्षकों की निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन…

September 13, 2025
कलेक्टर  विलास भोसकर ने ली पीएम आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक

कलेक्टर विलास भोसकर ने ली पीएम आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक

August 1, 2025
महतारी वंदन योजना बनी ग्रामीण महिलाओं का सहारा 18 किश्तों से श्रीपती नाग को मिली आर्थिक मजबूती

महतारी वंदन योजना बनी ग्रामीण महिलाओं का सहारा 18 किश्तों से श्रीपती नाग को मिली आर्थिक मजबूती

August 12, 2025
Mutual fund पर SEBI सख्त, KYC नियमों में होगा बड़ा बदलाव, अब और भी सख्त होगी प्रक्रिया

Mutual fund पर SEBI सख्त, KYC नियमों में होगा बड़ा बदलाव, अब और भी सख्त होगी प्रक्रिया

October 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट तनाव का असर: भारत की GDP में 4% तक गिरावट का खतरा, मूडीज की बड़ी चेतावनी
  • भिलाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: एक झटके में ₹13,988 सस्ता हुआ सोना, जानिए ताजा रेट
  • डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, आज से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइम टेबल यहां।
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR