• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, July 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

सीएम कॉन्फ्रेंस के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

Amish Kumari by Amish Kumari
October 16, 2025
in रायगढ़
सीएम कॉन्फ्रेंस के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 16 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर हाल ही में आयोजित मुख्यमंत्री कॉन्फ्रेंस में मिले निर्देशों के पालन एवं क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कॉन्फ्रेंस से मिले आदेशों और निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।

READ ALSO

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकता लोक कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र व्यक्ति, परिवार और समूह तक पहुँचाना है। आदेशों के लिए प्रतीक्षा न करें, बल्कि तुरंत उनके अनुपालन की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने राज्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल धान उपार्जन वर्ष 2025-26 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बताया कि धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ होगी, जिसके लिए सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ, माप-तौल, भंडारण, बिजली, पेयजल, तौल कांटा, परिवहन और सुरक्षा ,समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को धान खरीदी से जुड़े अमले, समितियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग को प्रत्येक उपार्जन केंद्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और अंतरराज्यीय सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा।

कलेक्टर ने बताया कि ओडिशा से जुड़ने वाले 10 प्रमुख मार्गों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 4 अति संवेदनशील मार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे। सभी चेकपोस्टों पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, वहीं रेंगारपाली बैरियर को विशेष निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, श्री रवि राही, डॉ.प्रियंका वर्मा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

*उज्ज्वला योजना फेस-3 और जनमन योजना की प्रगति पर विशेष निर्देश*

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना फेस-3 की समीक्षा करते हुए बताया कि रायगढ़ जिले को 2600 नए कनेक्शनों का लक्ष्य मिला है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता में लाभ दिलाया जाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा अभियान और आदिकर्मयोगी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे लाभार्थियों को चिन्हांकित किया जाए जिनकी 200 यूनिट से अधिक बिजली खपत है, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना से जोड़ा जा सके। प्रशासन स्तर पर इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा। विद्युत विभाग को पंजीकृत वेंडरों की बैठक बुलाने और योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश तय करने के निर्देश दिए गए।

*एग्रीस्टेक पोर्टल और किसान पंजीयन को प्राथमिकता*

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बैठक में एग्रीस्टेक पोर्टल की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे किसानों के लिए डिजिटल पहचान और पारदर्शी डेटाबेस बताया। उन्होंने कहा कि जिले का हर पात्र किसान पोर्टल पर पंजीकृत हो ताकि धान खरीदी और अन्य योजनाओं में उन्हें किसी तरह की कठिनाई न हो। उन्होंने सभी एसडीएम और मैदानी अमले को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर किसानों का संपर्क कर पंजीयन पूर्ण करें। कलेक्टर ने कहा कि एग्रीस्टेक पोर्टल किसानों के लिए नई संभावनाओं का डिजिटल द्वार है, इसे शीर्ष प्राथमिकता दें।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, स्वामित्व योजना और त्रुटि सुधार जैसे प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में कम प्रगति पर असंतोष जताया और मैदानी अमले को घर-घर जाकर पंजीयन करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट, सड़क अधोसंरचना विकास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

*कलेक्टर ने दिए प्रशासनिक और निगरानी संबंधी  कलेक्टर ने सभी एडीएम और एसडीएम को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में मुसाफिर रजिस्टर का रख-रखाव सुनिश्चित करें तथा आने वाले आगंतुकों की जानकारी दर्ज की जाए। उन्होंने पालतू पशुओं की दुर्घटना के बाद अंतिम संस्कार स्थल डिवीजन स्तर पर चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख नदी किनारों पर 30 से 50 मीटर तक शासकीय भूमि में पौधारोपण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

Related Posts

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प
रायगढ़

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

July 25, 2026
निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

July 25, 2026
निगरानी बदमाश महेश पैंकरा फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद
रायगढ़

निगरानी बदमाश महेश पैंकरा फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

July 25, 2026
“ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुराना शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुराना शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026
“अभियान संवेदना” के तहत भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“अभियान संवेदना” के तहत भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026
नवापाली हत्याकांड में न्यायालय निर्णय : प्रभावी पैरवी और सशक्त पुलिस विवेचना से हत्या के आरोपी को मिला आजीवन सश्रम कारावास की सजा
रायगढ़

नवापाली हत्याकांड में न्यायालय निर्णय : प्रभावी पैरवी और सशक्त पुलिस विवेचना से हत्या के आरोपी को मिला आजीवन सश्रम कारावास की सजा

July 23, 2026
Next Post
इस राज्य में भाजपा को तगड़ा झटका; सभी मंत्रियों ने दे दिया एक साथ इस्तीफा

इस राज्य में भाजपा को तगड़ा झटका; सभी मंत्रियों ने दे दिया एक साथ इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बिहार समेत देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा; जानें सभी सीट की डिटेल

बिहार समेत देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा; जानें सभी सीट की डिटेल

October 6, 2025
मुख्यमंत्री  साय से मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों ने की सौजन्य भेंट

December 18, 2025
आज से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट हुआ शुरू, पहले दिन 30 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

आज से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट हुआ शुरू, पहले दिन 30 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

December 25, 2025
गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों पर चलकर बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों पर चलकर बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

October 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान
  • निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • कोरबा के कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में बायलर फटने से लगी भीषण आग, 30-40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR