• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, March 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

छठ के लिए इन शहरों से चलेंगी 199 पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
October 25, 2025
in देश
छठ के लिए इन शहरों से चलेंगी 199 पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें लिस्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे में 2,913 फेरों में 199 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों व उससे होकर देश के प्रमुख नगरों जैसे दिल्ली, अमृतसर, अम्बाला, मुम्बई, पुणे, कोलकाता, आसनसोल, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, धनबाद, रांची, डिब्रुगढ़, गुवाहाटी, जोधपुर, श्री गंगानगर, वडोदरा, सूरत, राजकोट, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरू और झांसी के लिए चलाई जा रही हैं।

READ ALSO

भीषण बस-ट्रक हादसा, आग में 14 लोगों की मौत, कई घायल

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल: सोना ₹4,900 चढ़ा, चांदी ₹11,250 उछली, नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचे दाम

12000 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, भारतीय रेलवे में इस वर्ष त्योहारों के अवसर पर 12,000 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सहज, सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक वापसी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंधन के साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों को स्टेशन पर विश्राम करने तथा ट्रेनों की प्रतीक्षा के लिए गोरखपुर, बनारस, बलिया, छपरा एवं सिवान आदि स्टेशनों पर यात्री आश्रय स्थल (होल्डिंग एरिया) बनाया गया है।

इन यात्री आश्रय स्थलों में यात्रियों के बैठने की पूरी व्यवस्था की गई है, साथ ही साथ समुचित प्रकाश व्यवस्था, पंखा, कूलर, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, शुद्ध पेय जल, सहायता बूथ, मोबाइल यूटीएस, प्राथमिक चिकित्सा आदि का व्यापक प्रबंध किया गया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, एटीवीएम, मोबाइल यूटीएस तथा फैसिलिटेटर नियुक्त किए गए हैं। ताकि यात्रियों को टिकट बुकिंग में कोई कठिनाई न हो।

किराये के त्वरित भुगतान के लिए जनरल टिकट काउंटर सहित रिजर्वेशन काउंटर पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया (स्टेशन परिसर) को वाहन फ्री रखने हेतु व्यापक प्रबंधक किए गए हैं। जिससे यात्रियों का सुगम आवागमन आसान हो सके। स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए सीसी कैमरे कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ समन्वय स्थापित कर स्टेशन की निगरानी की जा रही है।

स्टेशनों पर वार रूम खोले गए

स्टेशनों की निगरानी के लिए मुख्यालय एवं मंडलों के साथ ही स्टेशनों पर वार रूम खोले गए हैं, जहां रेल अधिकारियों द्वारा 24 घंटे मानिटरिंग की जाती है। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को मानिटर करने के लिए मुख्यालय तथा मंडल स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जो स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की पूर्ण निगरानी करने के साथ ही उनके द्वारा स्टेशन की सभी गतिविधियों की सघन मानिटरिंग कर रहे हैं। स्टेशनों पर यात्रियों की सहायता एवं सुझाव के लिए सहायता बूथ की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे अनुभवी रेल कर्मचारियों के साथ कार्यरत है।

संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए ट्रेनों का पहले से प्लेटफार्म निर्धारित किया गया है, सभी प्लेटफार्मों पर सीसी कैमरों के प्रावधान के साथ सीमांकन एवं बैरीकेडिंग की गई है, मोबाइल टिकटिंग एवं स्वयं टिकट निकालने के लिए एटीवीएम व मोबाइल यूटीएस का उपयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यात्रियों को कतारबद्ध करने, फुट ओवर ब्रिजों (एफओबी) एवं एक स्थान पर भीड़ एकत्रित होने से रोकने हेतु पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को लगाया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ के गीतों के साथ यात्रियों का स्वागत किया जा रहा है। यह कोशिश अपने आप में विशिष्ट है, जो दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को अपने घर की संस्कृति से जोड़ रही है।

Related Posts

भीषण बस-ट्रक हादसा, आग में 14  लोगों की मौत, कई घायल
देश

भीषण बस-ट्रक हादसा, आग में 14 लोगों की मौत, कई घायल

March 26, 2026
सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी फिर ₹3 लाख प्रति किलो के करीब—जानिए आज महानगरों में ताजा रेट्स
देश

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल: सोना ₹4,900 चढ़ा, चांदी ₹11,250 उछली, नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचे दाम

March 25, 2026
कम पैसों में भी मिलेगी राजाओं वाली फीलिंग, जानिए IRCTC के नए टूर पैकेज में क्या-क्या है खास?
देश

खराब खाने पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई: IRCTC समेत सर्विस प्रोवाइडर पर 60 लाख का जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द

March 25, 2026
रसोई पर महंगाई की दोहरी मार! LPG के बाद खाने का तेल भी हुआ महंगा, अब प्रति लीटर चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
देश

रसोई पर महंगाई की दोहरी मार! LPG के बाद खाने का तेल भी हुआ महंगा, अब प्रति लीटर चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

March 25, 2026
Swiggy ने सर्वम AI से की साझेदारी, अब अपनी भाषा में बोलकर दें ऑर्डर; टाइपिंग की झंझट खत्म
देश

Swiggy ने सर्वम AI से की साझेदारी, अब अपनी भाषा में बोलकर दें ऑर्डर; टाइपिंग की झंझट खत्म

March 25, 2026
PNG लागू होते ही LPG पर लगेगा ब्रेक, 3 महीने में कनेक्शन लेना जरूरी, सरकार का नया आदेश जारी
देश

PNG लागू होते ही LPG पर लगेगा ब्रेक, 3 महीने में कनेक्शन लेना जरूरी, सरकार का नया आदेश जारी

March 25, 2026
Next Post
आज इन राशि वालों के लिए धन लाभ के बन रहे अच्छे योग, पढ़े 26अक्टूबर का राशिफल!

आज इन राशि वालों के लिए धन लाभ के बन रहे अच्छे योग, पढ़े 26अक्टूबर का राशिफल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म Baaghi 4 OTT पर होगी रिलीज़, जानिए कब और कहां देगी दस्‍तक

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म Baaghi 4 OTT पर होगी रिलीज़, जानिए कब और कहां देगी दस्‍तक

October 16, 2025
सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं

सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं

August 12, 2025
देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले

देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले

September 3, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान दत्तात्रेय जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान दत्तात्रेय जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

December 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भीषण बस-ट्रक हादसा, आग में 14 लोगों की मौत, कई घायल
  • “केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”
  • भाग्य का पूरा साथ मिलेगा इन 5 राशियों को, नौकरी और व्यापार में होंगे जबरदस्त अवसर; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।
  • छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद मौसम में बदलाव का अलर्ट, तेज हवा और बारिश की संभावना के बीच गर्मी से मिलेगी राहत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR