• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, July 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन तक अतिभारी वर्षा की चेतावनी…

Amish Kumari by Amish Kumari
October 26, 2025
in छत्तीसगढ़
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन तक अतिभारी वर्षा की चेतावनी…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान के बनने की संभावना जताई जा रही है, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि 27 अक्टूबर से वर्षा गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

 

READ ALSO

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में एक भी सरकारी सदस्य होने पर नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिव्यांग सैनिक को चेक प्रदाय किया गया

 

 

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन लेगा तूफान का रूप

 

 

 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अगले 48 घंटों में गहरे डिप्रेशन में और फिर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की रात तक आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और काकीनाडा के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

 

 

 

छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी वर्षा के आसार

 

मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, जबकि 29 अक्टूबर को भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

 

 

रायपुर में रहेगा बादलों का डेरा

 

 

राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

 

 

 

कई जिलों में बढ़ा नमी का असर

 

पिछले 24 घंटों में गिदम में 4 सेमी, भैरमगढ़, नांगुर, बारसूर, छोटेडोंगर में 2 सेमी, जबकि छिंदगढ़ और टोंगपाल में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के कारण आने वाले दिनों में दिन का तापमान घटेगा और नमी का असर बढ़ेगा, जिससे सुबह और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

28-29 अक्टूबर को तेज बारिश की संभावना

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और 29 अक्टूबर को भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। इसके बाद भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम जारी रह सकता है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे इस दौरान फसलों की कटाई और भंडारण को लेकर सावधानी बरतें। वहीं, नागरिकों को यात्रा और खुले क्षेत्रों में आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में एक भी सरकारी सदस्य होने पर नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में एक भी सरकारी सदस्य होने पर नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

July 17, 2026
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिव्यांग सैनिक को चेक प्रदाय किया गया

July 17, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

July 17, 2026
आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 16, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा : भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा : भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

July 16, 2026
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण पुराना होटल ढहा, 9 से अधिक लोग मलबे में दबे
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण पुराना होटल ढहा, 9 से अधिक लोग मलबे में दबे

July 16, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में घटेंगे मकान और जमीन के दाम, रियल एस्टेट सेक्टर और आम लोगों को होगा सीधा फायदा

छत्तीसगढ़ में घटेंगे मकान और जमीन के दाम, रियल एस्टेट सेक्टर और आम लोगों को होगा सीधा फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 58 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 58 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

November 5, 2025
महिला पत्रकार अपने साहस से कर रहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत- मुख्यमंत्री साय

महिला पत्रकार अपने साहस से कर रहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत- मुख्यमंत्री साय

January 23, 2026
भीषण सड़क हादसा; 1000 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

भीषण सड़क हादसा; 1000 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

September 5, 2025
मिथुन और मकर समेत इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े दैनिक राशिफल

मिथुन और मकर समेत इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े दैनिक राशिफल

September 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल, 50 पैसे हुआ महंगा, जानें क्या है आपके शहर का रेट?
  • भूख हड़ताल में बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई पुलिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया
  • आज इन चार राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, भाग्य देगा साथ और मिलेगा लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, NPS देरी होने पर कर्मचारी को मिलेगा ब्याज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR