• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home होम

अगले हफ्ते 5 नए IPO होंगे लॉन्च, 5 की होगी लिस्टिंग; चेक करें डीटेल

Amish Kumari by Amish Kumari
October 27, 2025
in होम
अगले हफ्ते 5 नए IPO होंगे लॉन्च, 5 की होगी लिस्टिंग; चेक करें डीटेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर ज़बरदस्त हलचल शुरू होने जा रही है. निवेशक इस हफ़्ते निवेश के कई नए मौकों के लिए तैयार हो सकते हैं. 27 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस कारोबारी हफ़्ते में 5 नई कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आ रही हैं. इन पांच नए IPO को मिलाकर, अक्टूबर महीने में कुल 15 पब्लिक इश्यू हो जाएंगे. आंकड़ों पर नज़र डालें तो यह महीना अब तक ज़बरदस्त रहा है.

READ ALSO

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम

BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा

इस हफ़्ते से पहले, अक्टूबर में 10 IPO लॉन्च हो चुके हैं, जिनमें से सात मेनबोर्ड सेगमेंट के थे. इन 10 कंपनियों ने मिलकर बाज़ार से 35,791 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसमें टाटा कैपिटल (15,512 करोड़ रुपये) और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (11,607 करोड़ रुपये) जैसे बड़े नाम शामिल थे. अब इन नए इश्यू के जुड़ने से, इस महीने IPO के ज़रिए जुटाई गई कुल रक़म 45,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाने की उम्मीद है.

इस हफ़्ते के सबसे चर्चित IPO में से एक है ऑर्क्ला इंडिया (Orkla India). यह नॉर्वे की मूल कंपनी द्वारा समर्थित है और भारत में MTR फूड्स, ईस्टर्न कॉन्डिमेंट्स और रसोई मैजिक जैसे बेहद लोकप्रिय मसालों और खाद्य ब्रांडों की मालिक है. यह IPO 29 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 31 अक्टूबर को बंद होगा. कंपनी ने इसके लिए 695 से 730 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.

बेंगलुरु स्थित यह कंपनी बाज़ार में 10,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन की उम्मीद कर रही है. इस IPO के ज़रिए 1,667.5 करोड़ रुपये जुटाए जाएँगे. हालांकि, निवेशकों के लिए यह जानना ज़रूरी है कि यह IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है. इसका मतलब है कि कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं कर रही है, बल्कि मौजूदा प्रमोटर ऑर्क्ला एशिया पैसिफिक और पब्लिक शेयरधारक नवास मीरन व फ़िरोज़ मीरन अपने 2.28 करोड़ शेयर बेच रहे हैं. IPO से मिलने वाला सारा पैसा कंपनी के पास न जाकर, इन शेयरधारकों को मिलेगा.

ऑर्क्ला के बाद, दो और बड़े नाम कतार में हैं. हेलमेट बनाने वाली मशहूर कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज़ (Studds Accessories) का IPO 30 अक्टूबर को खुलेगा और 3 नवंबर तक खुला रहेगा. यह इश्यू भी पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रमोटर और अन्य मौजूदा शेयरधारक 77.86 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे.

इसके बाद, चश्मों की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) का IPO 31 अक्टूबर को खुलेगा और 4 नवंबर को बंद होगा. लेंसकार्ट का इश्यू बाक़ी दोनों से अलग है. इसमें 2,150 करोड़ रुपये के नए शेयर (Fresh Issue) जारी किए जाएंगे, जिसका पैसा कंपनी के विस्तार में इस्तेमाल होगा. साथ ही, इसके प्रमोटर और निवेशक 12.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री (OFS) भी करेंगे. बाज़ार के जानकारों का अनुमान है कि लेंसकार्ट का IPO साइज़ लगभग 7,278.01 करोड़ रुपये हो सकता है, यदि इश्यू प्राइस 402 रुपये प्रति शेयर रखा जाता है. यह वही क़ीमत है जिस पर हाल ही में दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने कंपनी में 0.13 प्रतिशत की प्री-ऑफर हिस्सेदारी ख़रीदी थी. इस हिसाब से कंपनी का कुल मूल्यांकन 72,719.26 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है

लॉजिस्टिक्स और टेक्सटाइल कंपनियां भी मैदान में

मेनबोर्ड IPO के अलावा, इस हफ़्ते SME (लघु और मध्यम उद्यम) सेगमेंट में भी दो कंपनियाँ बाज़ार में उतर रही हैं. इनमें सबसे पहले लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी जयेश लॉजिस्टिक्स (Jayesh Logistics) का IPO 27 अक्टूबर (यानी आज) को खुलकर 29 अक्टूबर को बंद होगा. कंपनी ने इस इश्यू के लिए 116 से 122 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह IPO पूरी तरह से 23.47 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है, जिसके ज़रिए कंपनी 28.63 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल साइड वॉल ट्रेलर ख़रीदने, वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों को पूरा करने, अपने ‘स्मार्ट लॉजिस्टिक्स एप्लीकेशन’ के दूसरे चरण को लागू करने और अन्य कॉर्पोरेट ज़रूरतों के लिए करेगी.

सेगमेंट का दूसरा IPO गेम चेंजर्स टेक्सफैब (Game Changers Texfab) का है, जो 28 अक्टूबर को खुलेगा और 30 अक्टूबर को बंद होगा. यह कंपनी गारमेंट निर्माताओं, डिज़ाइनरों और एक्सपोर्ट हाउस को फैब्रिक (कपड़ा) सप्लाई करती है. इस IPO का प्राइस बैंड 96 से 102 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. यह 55 करोड़ रुपये का इश्यू भी पूरी तरह से 53.76 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें कोई OFS नहीं है. नई दिल्ली स्थित यह सप्लायर IPO से जुटाई गई रक़म का इस्तेमाल अपनी पूँजीगत व्यय (Capital Expenditure), वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी

Related Posts

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम
होम

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम

March 22, 2026
BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा
होम

BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा

March 21, 2026
WhatsApp Web में अचानक आई तकनीकी दिक्कत , कई यूजर्स को लॉग-इन करने में परेशानी, स्टेटस देखने में भी आई रुकावट
होम

WhatsApp ला रहा नया फीचर, यूजर्स बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल

March 20, 2026
केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक
होम

केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक

March 20, 2026
भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ ;जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
होम

भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ ;जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 20, 2026
Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च, iPhone जैसा डिज़ाइन और पावरफुल 6500mAh बैटरी के साथ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
होम

Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च, iPhone जैसा डिज़ाइन और पावरफुल 6500mAh बैटरी के साथ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 19, 2026
Next Post
ग्राहकों पर पड़ेगी ‘महंगाई की मार’, अब लो बजट स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा…

ग्राहकों पर पड़ेगी ‘महंगाई की मार’, अब लो बजट स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

November 24, 2025
आज इन चार राशि वालों को व्यापार में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, जाने अपना दैनिक राशिफल!

आज इन चार राशि वालों को व्यापार में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, जाने अपना दैनिक राशिफल!

September 6, 2025
आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कब शुरू होगा और कब खत्म; पढ़ें पूरी डिटेल

आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कब शुरू होगा और कब खत्म; पढ़ें पूरी डिटेल

February 17, 2026
भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, 2026 में GDP ग्रोथ 7.4% रहने की संभावना

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: भारत की GDP में 4% तक गिरावट का खतरा, मूडीज की बड़ी चेतावनी

March 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त, 36 आरोपी गिरफ्तार
  • सेना में स्थायी कमीशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला अधिकारियों को मिला हक; जानिए पूरा मामला
  • झगड़ा, मारपीट और हथियार लहराने वालों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई— 6 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजे गये रिमांड
  • लैलूंगा के ग्राम नवीन घटगांव एवं मुड़ागांव में अवैध अफीम कार्रवाई में 3 आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR